फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   school teacher harashment theree student dut to not submit fee

फीस जमा नहीं जमा करने पर टीचर ने तीन बच्चों को दी ऐसी सजा, छात्र ऑन द स्पॉट बेहोश

Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
school teacher harashment theree student dut to not submit fee
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
तीन मासूम छात्रों को ऐसा क्या गुनाह था जो उन्हें तपती धूप में खड़ा किया। एक मासूम को बेहोश भी हो गया। पुलिस के पास शिकायत लेकर जब अभिभावक पहुंचे तो उल्टे उन्हें ही लॉकअप में डाल दिया। पढ़िए कहां हुई पूरी घटना
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। बच्चों को फीस के लिए धूप में खड़ा किए जाने शिकायत लेकर पहुंचे स्कूल पहुंचे अभिभावक की स्कूल वालों ने जमकर पिटाई की कर दी।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अभिभावक को ही हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- समय पर फीस जमा नहीं करने पर मासूम को 4 घंटे तक बनाया बंधक, हुआ बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हालंकि बाद में मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने अभिभावक का मेडिकल कराकर उसे छोड़ दिया और विद्यालय के प्रबंधक और पिटाई करने वाले कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। यह घटना नेहरू कांवेंट स्कूल में नेहरू कांवेंट स्कूल में हुई। 

अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले भीम यादव पेशे से मजदूर हैं। उनके तीन बेटे रोहित, कन्हैया और किशन कैलासपुरी लेन में चलने वाले नेहरू कांवेंट स्कूल में पढ़ते हैं। तीनों की तीन महीने से फीस जमा नहीं हुई है। शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन ने इसे लेकर तीनों को धूप में खड़ा करा दिया गया। 

school teacher harashment theree student dut to not submit fee
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
धूप अधिक होने की वजह से कन्हैया बेहोश होकर गिर गया। सूचना के बाद भीम यादव स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत करने पहुंचे, पर उनकी शिकायत सुनना तो दूर स्कूल के लोगों ने उल्टे उन्हें ही बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। पिटाई से भीम के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। 

पढ़ें:- बिल नहीं चुकाया तो मरीज को बनाया बंधक, कैशलेस भुगतान को लेकर हुआ विवाद

किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उल्टे भीम यादव को ही हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले जाकर लॉकअप में डाल दिया। हालांकि जब पुलिसवालों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो विद्यालय प्रबंधक और पिटाई करने वाले कर्मचारी को हिरासत में लिया गया और अभिभावक का मेडिकल परीक्षण कराकर छोड़ दिया।

सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि अभिभावक भीम की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक विद्यानंद और मारपीट करने वाले कर्मचारी आलोक और गौरव के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर स्कूल प्रबंधक का कहना है कि बच्चों के अभिभावक को पीटा नहीं गया है, बल्कि गिर जाने के चलते उनके सिर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed