{"_id":"5af1c7224f1c1b360b8b8f0c","slug":"sand-mafia-murdered-constable-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में रेत माफिया ने कांस्टेबल की हत्या, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमिलनाडु में रेत माफिया ने कांस्टेबल की हत्या, दो गिरफ्तार
एजेंसी, तिरुनेलवेली
Updated Tue, 08 May 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राज्य में खनन माफिया ने कथित रूप से एक 37 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि कांस्टेबल ने गैरकानूनी रूप से रेत का खनन रोकने का प्रयास किया था। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कांस्टेबल की पत्नी का एसपी को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग के अधिकारियों ने खनन माफिया के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कराई है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को पुलिस की विशेष शाखा में तैनात कांस्टेबल जगदीश दुरई को पांडिचेरी गांव में गैरकानूनी रूप से रेत खनन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसने देखा कि खनन गैंग के सदस्य ट्रैक्टर से भागने का प्रयास कर रहे थे। दुरई ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया। इसके बाद उन लोगों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्यों के कथित रूप से लोहे की रॉड से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
कांस्टेबल का शव गांव के जंगल के पास बरामद किया गया। सरकार ने कांस्टेबल के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम के. पलानीसामी ने पीड़ित के परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने का निर्देश दिया है।