फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   raped victim Minor girl give birth to child in mumbai

13 साल की रेप पीड़िता ने लड़के को दिया जन्म, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी गर्भपात की इजाजत

Sat, 09 Sep 2017 12:58 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sat, 09 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
raped victim Minor girl give birth to child in mumbai
फाइल
सुप्रीम कोर्ट ने जिस नाबालिग रेप पीड़ित को गर्भ गिराने की अनुमति थी, उसने अब लड़के को जन्म दिया है। डॉक्टरों की देखरेख में ये डिलीवरी हुई। फिलहाल बच्चे को आईसीयू में रखा है। 
विज्ञापन


दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिन पहले 13 साल की रेप पीड़िता को 32 सप्ताह का गर्भ गिराने की मंजूरी दी थी और अब उस बच्ची ने लड़के को जन्म दिया है। मुंबई के जेजे अस्पताल में शुक्रवार को गर्भपात करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, हालांकि पीड़िता की जान के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 16 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, कलयुगी मां-बाप ने उठाया रूह कंपाने वाला कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने एक लड़के को जन्म दिया है। बच्चे का वजन 1.8 किलोग्राम है, फिलहाल उसे बच्चों के आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स का कहना था कि भ्रूण पूरी तरह से विकसित हो चुका था, ऐसे में गर्भपात करना संभव नहीं था और पीड़िता की प्री-मैच्योर डिलीवरी करनी पड़ी। 

जानकारी के मुताबिक अगर नवजात शिशु को नाबालिग पीड़िता ने स्वीकार नहीं किया तो राज्य के कानूनी संरक्षण में दे दिया जाएगा। अस्पताल के गाईनाकोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ अशोक आंनद ने बताया कि हम इसे एक प्री-टर्म डिलीवरी कहते हैं।

raped victim Minor girl give birth to child in mumbai
फाइल
इससे पहले 28 जुलाई को शीर्ष अदालत ने मेडिकल आधार पर एक याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने इससे पहले की सुनवाई में पीड़िता और उनकी मां को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का आदेश दिया था। आरोपी को मुंबई के कांदिवली में चारकोप से गिरफ्तार किया गया था और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और लैंगिक अपराध (पीओसीएसओ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पढ़ें:-15 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, तब पता लगा नौ महीने पहले हुआ था रेप

गौरतलब है कि बच्ची के साथ उसके पिता के बिजनेस पार्टनर ने छह महीने पहले रेप किया था। आरोपी पीड़िता के परिवार के साथ ही रहता था। अभी आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में है। परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालकर गर्भपात की अनुमति मांगी थी।

​अगस्त महीने में पीड़िता के परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए कि अचानक पीड़िता का वजन कैसे बढ़ गया। जब जांच हुई तो पता लगा कि पीड़िता 27 सप्ताह की गर्भवती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तब तक पीड़िता ने अपने यौन शोषण के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed