फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape victim on indefinite hunger strike demanding justice in Bareilly

बरेली : इंसाफ के लिए भूख हड़ताल पर बैठी रेप पीड़िता, आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार

Sun, 01 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 01 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Rape victim on indefinite hunger strike demanding justice in Bareilly
भूख हड़ताल पर बैठी रेप पीड़िता - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 14 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता इंसाफ के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को दो महीने हो गए हैं। इस अपराध में पांच लोग शामिल थे, लेकिन अभी तक सिर्फ दो लोगों की ही गिरफ्तारी हुई है। बाकी के तीन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई है?

विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि मैं और मेरे पिता लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन अभी तक बाकी के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि हम इंसाफ के लिए यहां भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतीश कुमार ने कहा कि इस केस की जांच अभी चल रही है। बाकी के आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बाकी पहलुओं पर भी जांच चल रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दो महीने पहले पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed