{"_id":"597a39864f1c1b8f718b49b6","slug":"rape-named-after-help-from-a-teenager-fleeing-from-fatehgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ से भागकर आई किशोरी से मदद के नाम पर दरिंदगी, पढ़िए आरोपी ने कैसे बुना वारदात का जाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ से भागकर आई किशोरी से मदद के नाम पर दरिंदगी, पढ़िए आरोपी ने कैसे बुना वारदात का जाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहगढ़ से भागकर आई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दिल्ली के गांधी नगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला युवक पीड़िता को मदद के बहाने अपने घर ले आया। घर में लाकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने घर से बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय युवक को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक, फतेहगढ़ में किशोरी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, सपना (15)(बदला हुआ नाम) परिवार यूपी के फतेहगढ़ में रहती है। सपना के मुताबिक, परिजन उसकी शादी करवाना चाहते थे। इसी बात पर उसने अपना घर छोड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को वह घर से निकल गई और उसने दिल्ली आने वाली ट्रेन पकड़ ली।
विज्ञापन
बुधवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किशोरी को आरोपी युवक मिला। किशोरी ने उससे मदद मांगी। आरोपी मदद के बहाने उसे अपने घर ले आया। घर लाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने भाई को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था, जहां उसे सपना मिल गई।