फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Pune : two lads of Delhi killed a women in Wasseypur Style, also shot inspector

दिल्ली के दो युवकों ने पुणे में की 'वासेपुर' अंदाज में महिला की हत्या, इंस्पेक्टर को भी मारी गोली

Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pune : two lads of Delhi killed a women in Wasseypur Style, also shot inspector

दिल्ली के दो युवकों ने उधार की रकम के विवाद में बुधवार को पुणे शहर में फिल्मी स्टाइल में हंगामा मचा दिया। दोनों युवक पहले नोएडा छोड़कर पति के साथ पुणे में रह रहीं एक महिला के घर पहुंचे और गोलियां बरसाते हुए उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने भागते समय रेलवे स्टेशन पर पुलिस से घिर जाने के बाद एक इंस्पेक्टर को गोली मार दी। हालांकि दोनों को बाद में पकड़ लिया गया। महिला की मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान अभी गोपनीय बना रखी है।
विज्ञापन


डिप्टी पुलिस कमिश्नर शिरिष सरदेशपांडे ने बताया कि दो साल पहले नोएडा निवासी 37 वर्षीय एकता ब्रजेश भाटी और उनके पति अपनी छह साल की जुड़वां बेटियाें के साथ पुणे आ गए थे। यहां पर उन्होंने वडगांवशेरी के चंदन नगर एरिया में इंद्रमणि सोसाइटी की धनदीप बिल्डिंग किराये पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के पड़ोसियों के बीच दोनों पति-पत्नी अपने विनम्र स्वभाव के कारण प्रसिद्ध थे। बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने एकता के फ्लैट की घंटी बजाई।

मौके पर मिली सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एकता फ्लैट से बाहर आई तो दोनों में से एक ने पिस्तौल से उसकी छाती में नजदीक से गोली मार दी और फरार हो गए। एकता बिल्डिंग की सीढ़ियों पर ही गिर गईं। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए एकता के पति और पड़ोसी उसे तत्काल कार से नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 

इंस्पेक्टर को मिली थी मुखबिरों से खबर

डीसीपी ने बताया कि इसी दौरान क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 के इंस्पेक्टर गजानन पवार को मुखबिरों से जानकारी मिली कि दिल्ली निवासी दो युवकों ने किसी पर हमला किया है और शाम को दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन से फरार होने जा रहे हैं। पवार तत्काल पुलिस टीम लेकर पुणे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे।

मुखबिर ने प्लेटफार्म नंबर-3 पर हमलावरों की पहचान कर दी तो पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान पवार युवकों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक युवक ने पवार को तीन गोलियां मार दीं। गोली पवार की ठोड़ी और फेफड़ों को चीरती हुई निकल गई। उन्हें तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी के बावजूद पवार की हालत गंभीर बनी हुई थी।

फरार होने के बाद पकड़े गए दोनों
इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले युवक ने इस दौरान मची अफरातफरी में रेलवे स्टेशन के बाहर भागने का प्रयास किया। लेकिन पीछा करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर पार्किंग एरिया में दबोच लिया गया। इसी दौरान दूसरा युवक स्टेशन से रवाना हो रही ट्रेन में चढ़ गया। इसकी सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दी गई, जिसने ट्रेन के दौन्ड जंक्शन पर पहुंचने के बाद उस युवक को हुलिए के आधार पर दबोचकर पुणे पुलिस के हवाले कर दिया।
 

कर्ज लेकर नहीं लौटाना पड़ा एकता को भारी

धनदीप बिल्डिंग के मालिक बबन जाधव के अनुसार, बिल्डिंग में चार फ्लैट हैं, जिनमें से एक फ्लैट को एकता और उसके पति ब्रजेश ने किराये पर लिया हुआ था। बाकी तीन में से दो फ्लैट को भी उन्होंने केटरिंग बिजनेस के लिए किराये पर लेने की इच्छा जताई थी, जिसका एग्रीमेंट इसी महीने होने वाला था। एकता के पति ब्रजेश के मुताबिक, वे नजदीक के विमाननगर और येरावड़ा एरिया में स्थित आईटी कंपनियों में टिफिन सप्लाई का बिजनेस करते थे। पुलिस ने बताया कि एकता और उसके पति ने दोनों हमलावरों से कर्ज लिया था, जिसे बाद में उन्होंने लौटाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed