फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   private part cutt off a man in UP's bulandshahr

युवक के साथ घिनौनी वारदात, किन्नर बनाकर चौराहे पर फेंका

Wed, 25 Jan 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर  Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
private part cutt off a man in UP's bulandshahr

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। युवक को किन्नर बनाकर चौराहे पर फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो साल से  लापता युवक अपने घर लौट रहा था। घायल युवक ने उन किन्नरों पर इस कृत्य का आरोप लगाया है जिनके साथ वह दो साल तक रहा। हालांकि इस मामले में पुलिस ने खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन घायल के आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने घायल को मेरठ रेफर किया है।

विज्ञापन

दो साल पहले हुआ था लापता

private part cutt off a man in UP's bulandshahr
कत्ल
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के दो बेटे  हैं। 18 वर्षीय बड़ा बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 11 अप्रैल 2015 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पिता ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी दिन तक युवक का कोई पता नहीं चला लेकिन कुछ दिन बाद युवक ने परिजनों को कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया था।

वह कहता था कि वह जहां है ठीक है। कुशलता की जानकारी मिलते रहने पर परिजन भी राहत में थे। दो दिन पहले युवक ने घर आने की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद से परिजन बेहद खुश थे।

किन्नरों के चंगुल में था फंसा 

private part cutt off a man in UP's bulandshahr
transgender

परिजनों ने बताया कि वह घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में ही कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक पर चाकू से हमला किया गया है। डॉक्टरों ने घायल युवक को मेरठ रेफर कर दिया।

प्राइवेट पार्ट काटे जाने से आशंका जताई है कि युवक किन्नरों के चंगुल में फंस गया था। जिन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट काट लिए हैं। खबर लिखे जाने तक वारदात के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed