{"_id":"596348fb4f1c1bef758b4c70","slug":"prisoner-killed-his-fellow-by-stones-in-pune-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने पत्थर से मारकर की साथी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी ने पत्थर से मारकर की साथी की हत्या
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
पुणे की येरवडा जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी। हत्या करने की यह घटना जेल के ‘बी’ यार्ड में हुई। मृतक सुखदेव अपहरण के आरोप में चार साल की सजा काट रहा था। जबकि आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
मृतक अहमदनगर के विलाद गांव का रहने वाला था। आपको बता दें कि जेल के रसोईघर में दोनों एक साथ काम करते थे। यहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जब ये घटना हुई तो सुखदेव अपने परिवार को एक पत्र लिख रहा था। इस हत्या के मामले में कांस्टेबल बबन खंडू ताके ने मुंबई के दिनेश सुरेश डाबडे के खिलाफ येरवाडा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कि हम ज्यादा जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन