फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man murdered and face burnt with acid

दहेज हत्या में नामजद युवक की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया

Mon, 10 Jul 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
man murdered and face burnt with acid
डेमो पिक
तीन दिन से लापता दहेज हत्या में नामजद युवक की हत्या कर दी गई। झाड़ियों में मिले शव के हाथ-पैर गमछे से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुसा था। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल गया था। परिवारीजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया है। जल्द खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कन्नौज गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के निकोवनपुरवा गांव निवासी शैलेंद्र यादव (35) उर्फ लल्ला पुत्र नरवीर की शादी कानपुर, बिल्हौर के जमुनियनपुरवा गांव की सुनीता पुत्री रामसेवक से हुई थी। दोनों के एक साल का बेटा आकांक्ष था। इसी तीन जुलाई की रात को मां-बेटे के अधजले शव बंद कमरे में मिले थे। सुनीता के भाई सतीश चंद्र ने शैलेंद्र, उसके पिता, मां विमला देवी और भाई-भाभी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिवारीजनों के मुताबिक शुक्रवार को ससुरालीजनों ने शैलेंद्र को हत्या की धमकी दी थी। शैलेंद्र ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना भी दी थी और तभी से वह लापता था। 
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब दो बजे बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों में शव देखा। मौके पर परिवारीजनों व ग्रामीण की भीड़ जुट गई। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह और क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम के साथ ही एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता नरवीर और भाई देवेंद्र ने एएसपी को बताया कि शैलेंद्र की पत्नी ने बेटे के साथ आग लगाकर जान दी थी। तभी से ससुरालीजन शैलेंद्र की हत्या की फिराक में गांव के आसपास घूम रहे थे। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग में भी घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed