फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंडक्टर अशोक अकेला नहीं प्रद्युम्न का 'कातिल', कोई और भी, ये हैं 5 वजहें

Wed, 13 Sep 2017 01:04 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 13 Sep 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case hints that he is killed by two people
प्रद्यूम्न का खूनी - फोटो : अमर उजाला
सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की टॉयलेट में हुई निर्मम हत्या में भले ही कंडक्टर अशोक ने जुर्म कबूल कर लिया हो। चश्मदीद भी सामने आ गया हो, लेकिन मामले में अभी भी पेंच है।
pradyuman thakur murder case hints that he is killed by two people
प्रद्युमन का स्कूल - फोटो : अमर उजाला
मुख्य वजह यही है कि चाहे चश्मदीद हो या दो अन्य बच्चे। किसी ने भी कंडक्टर अशोक को प्रद्युम्न का गला काटते नहीं देखा, ऐसा भी हो सकता है कि प्रद्युम्न का गला किसी और ने काटा हो, अशोक जब टॉयलेट में गया तो वहां प्रद्युम्न को तड़पता देखा और उसे गोद में उठाकर बाहर भागा हो। उसी समय चश्मदीद ने उसे देखा हो। इस तरह मामले में एक और शख्स के शामिल होने की संभावना को झुठलाया नहीं जा सकता।
pradyuman thakur murder case hints that he is killed by two people
रयान मर्डर केस - फोटो : ANI
खून से लथपथ अशोक ही प्रद्युम्न को गोद में लेकर अंदर से बाहर आया था। अगर कंडक्टर अशोक ने कत्ल करने के मकसद से प्रद्युम्न को चाकू मारा होता तो वह खुद ही उसे बचाने का प्रयास क्यों करता। चश्मदीद का दावा है कि गला कटने के बाद भी काफी समय तक प्रद्युम्न जिंदा था। अस्पताल ले जाते समय कंडक्टर अशोक की गोद में मासूम की सांसे चल रही थी। खून से लथपथ अशोक ही प्रद्युम्न को स्कूल की गाड़ी से अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case hints that he is killed by two people
ryan school
प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सामने आई एसआईटी की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है जघन्य हत्या के मामले में किसी एक अन्य शख्स की भी भूमिका संभावित है, जो इस वारदात को अंजाम देने के बाद जो शौचालय की टूटी खिड़की के रास्ते से भाग गया। हालांकि यह बात की रिपोर्ट में साफ है कि स्‍कूल प्रबंधन ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की। ऐसे में शक की सुई स्‍कूल प्रबंधन पर जाना लाजमी है।
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case hints that he is killed by two people
ryan school - फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न की मां और पिता तो पहले से ये शक जता रहे थे कि मेरे बेटे को अशोक ने नहीं मारा। बस के ड्राइवर ने भी कहा कि उसे पुलिस ने उसे टार्चर कर जबरन बयान दिलवाया कि बस के टूल किट में चाकू था। किट में चाकू था ही नही। सवाल ये है कि बस की टूल किट में चाकू नहीं था तो अशोक चाकू कहां से लाया? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की कोशिश को भी नकार दिया है, ऐसे में अशोक का कातिल होना संदेह को मजबूत करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed