{"_id":"59b920d24f1c1bf87f8b680a","slug":"pradyuman-thakur-murder-case-becoming-mystery-day-by-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युमन मर्डर केसः अगर सच बोल रहा है माली तो पुलिस के हाथ खाली, ये उठे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रद्युमन मर्डर केसः अगर सच बोल रहा है माली तो पुलिस के हाथ खाली, ये उठे सवाल
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रद्युमन की शोक सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के रायन स्कूल में छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या का मामला अब और उलझता जा रहा है। एक ओर तो आरोपी बस कंडक्टर अशोक का कबूलनामा है तो दूसरी ओर कुछ ऐसे खुलासे हैं जो इसे झुठला रहे हैं। एकबारगी पुलिस की तथाकथित थ्योरी और आरोपी कंडक्टर के कबूलनामे पर यकीन कर भी लिया जाए तो भी कई ऐसी बातें हैं जो इस पर सवाल खड़े करती हैं। जानिए कैसे।
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की थ्योरीः कुकर्म की वजह से की हत्या
पुलिस की मानें तो प्रद्युमन की हत्या स्कूल के ही बस कंडक्टर अशोक ने की है। आरोप है कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया और जब असफल हो गया तो उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

प्रद्युमन का स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमॉर्टम रिपोर्टः कुकर्म नहीं हुआ
वहीं, अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की बात करें तो उसके मुताबिक प्रद्युमन से कोई कुकर्म का प्रयास नहीं हुआ। उसका सिर्फ गला काटा गया। ऐसे में पुलिस की थ्योरी का पहला आरोप गलत साबित होता है।
वहीं, अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की बात करें तो उसके मुताबिक प्रद्युमन से कोई कुकर्म का प्रयास नहीं हुआ। उसका सिर्फ गला काटा गया। ऐसे में पुलिस की थ्योरी का पहला आरोप गलत साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का आरोपः अशोक ने ही की हत्या
पुलिस पहले दिन से अशोक की आरोपी बता रही है। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह स्पष्ट है कि हत्या केवल अशोक ने की है। हालांकि पुलिस के खुद के बयान भी विरोधाभासी हैं। एसआईटी की मानें तो यह संभव है कि प्रद्युमन की हत्या में दो लोग शामिल हों।
पुलिस पहले दिन से अशोक की आरोपी बता रही है। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह स्पष्ट है कि हत्या केवल अशोक ने की है। हालांकि पुलिस के खुद के बयान भी विरोधाभासी हैं। एसआईटी की मानें तो यह संभव है कि प्रद्युमन की हत्या में दो लोग शामिल हों।
विज्ञापन
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
माली के मुताबिकः मौके पर नहीं था अशोक, न था कपड़ों पर खून
बुधवार को स्कूल के माली ने जो बयान दिया है उससे न सिर्फ आरोपी का कबूलनामा झूठ साबित होता है बल्कि पुलिस की अब तक की जांच भी शक के घेरे में आती है। उसके अनुसार मुख्य आरोपी कंडक्टर अशोक घटना के वक्त वॉशरूम के आसपास भी मौजूद नहीं था। हरपाल ने बताया कि बाहर जाने के लिए वॉटरकूलर की तरफ एक दरवाजा है अशोक वहां से अंदर आया। उसने बताया कि अशोक के कपड़ों पर खून नहीं था।