फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police solved bjp leader Balram Kishore Srivastava murder case in Lakhimpur Kheri

बीजेपी नेता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 01 Nov 2017 10:57 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Wed, 01 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
 police solved bjp leader Balram Kishore Srivastava murder case in Lakhimpur Kheri
बलराम किशोर श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी नेता बलराम किशोर श्रीवास्तव की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या क्यों की गई, इसकी वजह जानकर हैरान हो जाएंगे, जानिए क्यों की गई बलराम किशोर की हत्या...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है। कोतवाली तिकुनियां इलाके के गांव मझरा पूरब में हफ्ते भर पहले हुए भाजपा नेता बलराम किशोर श्रीवास्तव हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ने एक शूटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि घटना में शामिल दूसरा शूटर फरार है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर विपक्षी बद्री प्रसाद यादव को शक था कि भाजपा नेता बलराम किशोर श्रीवास्तव उसकी हत्या करवा सकता है, इसलिए उसने भाड़े के दो शूटरों से बलराम की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्यारोपी शूटर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा और पांच कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है।

21 अक्तूबर की रात ग्राम पंचायत मंझरा पूरब निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष बलराम किशोर श्रीवास्तव की अज्ञात लोगों ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे में सीओ निघासन सविरत्न गौतम के नेतृत्व में चार टीमें लगाई गईं थीं। 

 police solved bjp leader Balram Kishore Srivastava murder case in Lakhimpur Kheri
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंगलवार को एसपी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में घटना का खुलासा किया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि गांव निवासी बद्री प्रसाद और बलराम के बड़े भाई पूर्व प्रधान के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। 

बद्री को शक था कि भाजपा नेता उसकी हत्या करवा सकता है, इसलिए उसने भाड़े पर हत्या करने की योजना बनाई और कोतवाली तिकुनियां के गांव बनवीरपुर निवासी शूटर करन से मिला। 

पढ़ें:- शाम को हुआ था गायब, सुबह आई ऐसी खबर पैरों तले खिसक गई जमीन

करन से 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पैसा मिलने के बाद करन ने अपने एक अन्य साथी से पहले बलराम किशोर की पहचान की। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच टीम के एसआई रामकुमार यादव ने बद्री और शूटर करन को बेलरायां रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed