{"_id":"59a07d274f1c1b4f138b4bbc","slug":"police-man-threw-the-young-man-away-from-train-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अश्लील हरकत कर रहे थे पुलिसवाले, वीडियो बनाने पर युवक को पीटा और फिर नीचे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में अश्लील हरकत कर रहे थे पुलिसवाले, वीडियो बनाने पर युवक को पीटा और फिर नीचे फेंका
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 26 Aug 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक राहुल की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के मऊरानीपुर के चंबल एक्सप्रेस में पुलिस वाले सवारियों से अवैध वसूली और एक महिला पुलिसकर्मी से अश्लील हरकत कर रहे थे, इसकी ट्रेन में सफर कर रहे बिहार निवासी इंजीनियर युवक ने अपने मोबाइल में विडियो बना ली। यह देख आपे से बाहर हुए पुलिस वालों ने इस युवक को बुरी तरह से पीटा और ट्रेन से फेंक दिया, जिसकी मौत हो गई।
युवक के परिजनों ने इस मामले में महोबा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की जानकारी ट्वीट करके परिजनों ने रेलमंत्री को दी। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम मुखरी थाना मोहनियां चंबल एक्सप्रेस में दिल्ली से वाराणसी के लिए यात्रा करते समय बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे मऊरानीपुर स्टेशन से कुछ दूरी पहले ग्राम पचौरा के पास ट्रेन से गिर गया।
सूचना पर रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से गेट नंबर 33 के पास गंभीर हालत में पडे़ राहुल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस द्वारा बिहार में उसके परिजनों को दी तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मृतक के चाचा शत्रुंजय कुमार सिंह, उनके साथी धर्मेंद्र सिंह निवासीगण ग्राम मुखरी थाना मोहनिया जिला कैमूर बिहार मऊरानीपुर पहुंचे। उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर राहुल के सहयात्रियों के हवाले से पुलिस को बताया कि चंबल एक्सप्रेस ट्रेन में पांच सिपाही और तीन महिला सिपाही सुरक्षा के तहत चल रहे थे, जो ट्रेन में सामान बेचने वालों और बिना टिकट यात्रियों से टीटी की उपस्थिति में ही अवैध वसूली कर रहे थे।

राहुल की फोटो
एक महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष सिपाही आपस में आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे, जिसका वीडियो राहुल ने बना लिया था। इसी दौरान एक पुलिस वाले ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया, जिसपर सभी पुलिसवालों ने सारी हदें पार करते हुए तीन दौर में राहुल की निर्मम तरीके से पिटाई की। राहुल से उसका जूता निकलवाया और यात्रियों के बार-बार मना करने के बाद भी निर्ममतापूर्वक जूतों से पीटा।
महिला यात्रियों के साथ अश्लील हरकतें करने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो चलती ट्रेन से राहुल को फेंक दिया। दिल्ली से वाराणसी की यात्रा कर रहे राहुल की जेब से मऊरानीपुर पुलिस को 42 सौ रुपये तो मिले, लेकिन उसके गले की सोने की चेन, ब्रेसलेट, मोबाइल और बैग नहीं मिला।
राहुल के परिजनों द्वारा रेलवे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी रेलमंत्री को भी ट्वीट करके दी है, जिसपर रिप्लाई ट्वीट कर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
‘चंबल एक्सप्रेस में आरपीएफ स्क्वायड मौजूद था। पता चला है कि टिकट न होने के कारण युवक ट्रेन से कूद गया। किसकी लापरवाही से वह कूदा ?, महोबा थाने में इस बात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा।
डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एसपी, रेलवे झांसी।
भाजपा से जुड़ा है राहुल का परिवार
मऊरानीपुर। मृतक राहुल के चाचा शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि वह बिहार में सासाराम लोकसभा क्षेत्र से सांसद छेदीलाल पासवान के प्रतिनिधि हैं। उनके भाई और मृतक राहुल के पिता भी पहले अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे मुन्नीलाल के प्रतिनिधि रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था।
चार दिसंबर को हुई थी शादी
मऊरानीपुर। परिजनों ने बताया कि मृतक राहुल दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर पद पर नौकरी करता था। राहुल की 2016 में चार दिसंबर को ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी उसके साथ ही दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर पद पर नौकरी कर रही है।