{"_id":"5ac989984f1c1bbc618b6342","slug":"police-constable-died-due-to-accident-of-meghalaya-minister-alexander-hek-s-son-car","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेघालय में मंत्री के बेटे की कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेघालय में मंत्री के बेटे की कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री एएल हेक के बेटे की कार की टक्कर से पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शिलांग में शुक्रवार आधी रात को हुई। शनिवार को पुलिस सूत्रों ने यहां इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
पूर्व खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक डेविस मराक ने बताया कि यह घटना फोर्थफर्लांग इलाके में हुई। उस समय मंत्री का बेटा आइबनशराई नोंगसेज (28) ही कार चला रहा था। उसने अपनी मर्सीडीज कार से पुलिस कांस्टेबल की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में घायल कांस्टेबल पीडी संगमा को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ मोटर साइकिल पर सवार दूसरे कांस्टेबल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मंत्री का बेटा कार चलाते समय कहीं नशे में तो नहीं था। उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।