{"_id":"56e819ea4f1c1bcc148b4770","slug":"police-constable-beaten-by-delhi-boys-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के युवकों ने वृंदावन में सिपाही से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के युवकों ने वृंदावन में सिपाही से की मारपीट
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Tue, 15 Mar 2016 07:50 PM IST
सार
- सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार
- सिपाही ने गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने को कहा तो हुआ विवाद
विज्ञापन
वृंदावन में सिपाही से मारपीट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णनगरी वृंदावन आए दिल्ली के युवकों से सिपाही ने गाड़ी को साइड में लगाने को कहा तो युवकों ने सिपाही को पीट दिया।
विज्ञापन
यूपी के मथुरा में वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर दिल्ली के युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने उन्हें सही जगह गाड़ी खड़ी करने को कहा था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली के नरेला निवासी गौरी शंकर, मनीष, अतुल और नरेंद्र ने रविवार रात को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद प्रेम मंदिर के बाहर अपनी एसयूबी कार खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही विनोद कुमार ने गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करने को कहा। आरोप है कि इस बात पर गौरीशंकर का सिपाही से विवाद हो गया। तभी गाड़ी से चारों लोगों ने सिपाही विनोद के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसमें सिपाही की वर्दी भी फट गई। यह देखा आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। चारों आरोपी भाग पाते तब तक पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को कोतवाली ले आई।
सिपाही विनोद के प्रार्थना पत्र पर वृंदावन पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।