{"_id":"5b1247754f1c1ba56e8b5cfd","slug":"police-arrested-teacher-in-mumbai-who-sexually-abused-his-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह रात में अकसर कहता था सर प्लीज मत कीजिए, शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह रात में अकसर कहता था सर प्लीज मत कीजिए, शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
क्राइम डेस्क, मुंबई
Updated Sat, 02 Jun 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मुब्रा में एक महिला ने अपने बच्चे के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि शिक्षक उसके 12 साल के बेटे के साथ यौन शोषण करता था। पीड़ित लड़के की मां ने उस शिक्षक के अलावा उसके दो सहयोगियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक पर दो और बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप भी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उन्हें पहली बार शक तब हुआ जब पिछले साल उनके बेटे के पेट में दर्द हो रहा था। महिला ने कहा कि वह अपने बेटे को कई बड़े अस्पतालों में लेकर गई लेकिन फिर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा वह रात में अकसर सर प्लीज मत कीजिए कहकर उठ जाता था। उन्होंने बताया कि जब एक दिन उन्होंने अपने बेटे की जांघ पर चोट के निशाने देखे तो उन्हें कुछ शक हुआ।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि जब उन्होंने अपने बटे से इस बारे में पूछा तो शुरुआत में तो वह हिचकिचा रहा था और कुछ नहीं बता रहा था। फिर उन्होंने उसे पेन और पेपर दिया जिस पर बच्चे ने अपने साथ हुई घटना की पूरी कहानी लिख दी। बच्चे ने जो कुछ लिखा उसके बाद उसे पढ़कर उन्हें अहसास हुआ कि वह इसी वजह से कोचिंग जाने के लिए मना करता था। मामले पर सीनियर इंस्पेक्टर किशोर पसालकर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जबकि महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है पर वह कुछ कर नहीं रही।
विज्ञापन