फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police arrested 16 magicians in Hyderabad for cheating with innocent people

पुलिस ने किए 16 तांत्रिक गिरफ्तार, खजाने का लालच देकर करते थे धोखा

Wed, 28 Sep 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
police arrested 16 magicians in Hyderabad for cheating with innocent people
- फोटो : Demo pic

हैदराबाद पुलिस ने लोगों से धोखा कर उनसे पैसे लूटने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है ये काला जादूगर करने वाले तांत्रिक असाधारण शक्तियों के दावे के आधार पर निर्दोष लोगों से पैसे निकालते थे। डेक्कन क्रोनिक्ल की खबर के अनुसार संतोष नगर पुलिस स्टेशन ने अनवरालुहा खान आलियास उर्फ डिस्को बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिप्टी कमीश्नर वी सत्यानारायण ने कहा कि तांत्रिक ने डॉक्टर सईय इफ्तेकार हुसैन से 35 लाख रुपये ठगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल हुसैन आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था और उसने तांत्रिक की मदद लेने का फैसला किया। इस बीच तांत्रिक ने पीड़ित के घर में जादू-टोना करना शुरू कर दिया और उन्हें किसी तरह गुमराह करने में कामयाब हो गया। डिस्को बाबा ने विश्वास दिलाया कि घर में सोना के बिस्कुट और हीरे-जवारात हैं और वह उसे खोजने में उनकी मदद कर रहा है। 
विज्ञापन


तांत्रिक की बातों में आकर हुसैन ने उसे 35 लाख रुपये दे दिए। लेकिन, जब घर में सोने के बिस्कुट व अन्य महंगी चीजें नहीं मिली तो हुसैन ने तांत्रिक से अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने उन्हें काला जादू करके डराना शुरू कर दिया और पैसा लौटाने से मुकरने लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और तांत्रिक ने बच्चे का गला काटा

police arrested 16 magicians in Hyderabad for cheating with innocent people
Black Magic

तांत्रिक के धोखाधड़ी करने का एक और मामला सामने आया, जिसमें कंच्चनबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित ने पुलिस से कहा कि तांत्रिक ने उसके बेटे का अगवा कर लिया और उसे प्रताड़िता किया है। इस बीच बच्चे को काले जादू के चलते गर्म पानी में डाला गया और उसके शरीर को कई जगहों से काटा गया। चौंका देने इन सब में बच्चे की मां भी शामिल थी।

खबर है कि जब तांत्रिक को गिरफ्तार किया वह पुलिस स्टेशन में नाचने लग गया। साउथ जोन पुलिस ने मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ 7 केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed