फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   panchayat punished for molested accused with five shoe punches in hapur

पंचायत का तुगलकी फरमान, छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पांच जूते मारने की सजा

Mon, 20 Nov 2017 12:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 20 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
panchayat punished for molested accused with five shoe punches in hapur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बीमार नाबालिग गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर से दवाई लेने गई थी। डॉक्टर ने अकेला देख नाबालिग से छेड़छाड़ की। मामले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। बाबूगढ़ थाना इलाके के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को भरी पंचायत में पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के बाद यह बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस पंचायत होने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:- 36 बिरादरी की पंचायत का तुगलकी फरमान, गैंगरेप के आरोपी को सुनाई अजीबो-गरीब सजा 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अनुसार बाबूगढ़ में बीते दिनों किशोरी दवा लेने गई थी। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। गांव में इस बात की जानकारी पर पंचायत बुलाई गई। 

panchayat punished for molested accused with five shoe punches in hapur
demo pic
पंचायत में पंचों ने आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान सुनाया। ग्रामीणों के अनुसार जूते पड़ने के बाद किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और पीड़ित से तहरीर लेकर आरोपी को जेल भेज दिया। 

पढ़ें:- प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा के साथ कि ऐसी हरकत, सह ना पाई वो

सीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीओ सिंह ने गांव में पंचायत होने की जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed