महिला से रेप की कोशिश पर सजा, पंचायत में आरोपी को पड़े पांच जूते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में रेप के मामले में पुलिस की बजाय पंचायत ने ही फैसला सुना दिया। दरअसल, रेप की कोशिश करने वाले शख्स को पांच जूते मार कर जाने दिया गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ तीन दिन पूर्व दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
गांव की एक महिला के साथ तीन दिन पहले एक लड़के ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए थे। उनको देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
गांव वालों ने पुलिस तक न जाने की दी सलाह
पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पुलिस से शिकायत करने को तैयार हो गए। गांव के जिम्मेदार लोगों ने उनको पुलिस से शिकायत नहीं करने दी। बाद में इस मामले में पंचायत हुई। उसमें दो पक्षों को बुलाया गया।
आरोपी युवक को पंचायत में पांच जूते मारे गए। इससे पहले भी पंचायत इस तरह के फरमान सुना चुकी है। उधर, बड़ौत कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने कोतवाली पर शिकायत की है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।