फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   pakistani national questioned over kerala nurse chikku killing in oman

गर्भवती भारतीय नर्स को 12 बार मारा चाकू, पाकिस्तानी गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
pakistani national questioned over kerala nurse chikku killing in oman
अपने पति के सा‌थ नर्स चिक्कू

खाड़ी देश ओमान में भारतीय नर्स की उसके घर में चाकुओं को गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान का रहने वाला है।

विज्ञापन


चिक्कू रॉबर्ट केरल के अंकामलाई की रहने वाली थी। हत्या के वक्‍त वह चार माह की गर्भवती भी थी। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, चिक्कू का शव गुरुवार को सालाह अपार्टमेंट स्थित उसके घर में रक्त रंजित अवस्‍था में मिला।
विज्ञापन


ओमान टाइम्स के हवाले से कहा गया है कि महिला के शरीर में दर्जनभर से ज्यादा घाव थे। घटना को पहली नजर में देखने से लगता है कि महिला ने लूट-पाट का विरोध कर रही थी तभी उसे चाकुओं से गोद दिया गया। हत्या करने वालों ने चिक्कू के कानों से सोने की बालियां भी निकाल ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात महीने पहले हुई थी शादी

pakistani national questioned over kerala nurse chikku killing in oman
गिरफ्तार - फोटो : getty

चोरों के हमले का शिकार हुई चिक्कू जब सुबह 10 बजे अस्पताल नहीं पहुंची तो उसके पति घर आया। उन्‍हेें को‌ चिक्कू का खून से लथप‌थ शरीर मिला तो वह दंग रह गया। सालाम अपार्टमेंट में मौजूद भारतीय काउंसलर मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना स्‍थल को सील कर दिया गया है।

चिक्कू रॉबर्ट पिछले दो साल से बद्र अल समा हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम कर रही थी। इसी अस्पताल में उसके पति लिंसन भी काम कर रहे थे। चिक्कू ने लिंसन से सात महीने पहले ही शादी की थी।

घटना के सिलसिल में चाड पुलिस ने एक पड़ोसी पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed