फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Online crime in Kolkata, fake Profile of two women posts on social media site by someone

कोलकाता: ऑनलाइन यौन शोषण, परिवार की महिलाओं की फेक प्रोफाइल इन साइट्स पर डाली

Thu, 29 Nov 2018 11:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Online crime in Kolkata, fake Profile of two women posts on social media site by someone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कोलकाता के जादवपुर में रहने वाले एक परिवार को ऑनलाइन शोषण का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इस शोषण से बचने के लिए अपने घर के बाहर सीसीटीवी भी लगवाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने अभी भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें घर के बाहर कैमरा लगाने के अलावा हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली भाषाओं में नोटिस भी लगाए हैं। दरअसल परिवार की दो महिलाओं का फोन नंबर, फोटो और घर का पता भी सोशल मीडिया और पोर्न साइट पर डाला गया है। जिसमें कहा जा रहा है कि इस परिवार में रहने वाली दो महिलाएं पैसे के लिए शारीरिक संबंध बनाती हैं। 


loader

परिवार में साइबर कैफे के मालिक, उनकी 27 वर्षीय नव विवाहिता पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और एक 40 वर्षीय बहन रहती हैं। परिवार को उस वक्त और अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा जब उनके घर के बाहर कई अनजान व्यक्ति दरवाजा खटखटाने लगे। जिसके बाद इस परिवार को मामले की जानकारी पुलिस को देनी पड़ी और घर के बाहर सीसीटीवी भी लगवाए। लेकिन इससे भी समस्या हल नहीं हुई और दिन ढलते ही यहां आने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ने लगी है। 

परिवार ने घर के दरवाजे पर नोटिस लगाया है। जिसमें लिखा है, "यदि आप यहां किसी भी ऐप या सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से आए हैं तो दरवाजा घंटी नहीं दबाएं। अन्यथा, हम पुलिस को सूचित करेंगे।" मामले पर कोलकाता पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने से पहले कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे कई साइबर क्राइम होते हैं जो सभी सीमाओं को पार कर जाते हैं।" महिलाओं की फेक फेसबुक प्रोफाइल अक्तूबर माह में अपलोड की गई थीं। परिवार को शक है कि इसके पीछे उनके किसी जानने वाले का ही हाथ है। इसमें कोई रिश्तेदार या फिर पड़ोसी भी शामिल हो सकता है। 

दोनों ही महिलाएं इस घटना से बेहद सदमे में हैं। उनका कहना है कि न केवल उनकी फेक प्रोफाइल डाली गई बल्कि उनके घर का पता भी विस्तार से बताया गया है। यहां तक कि घर के पास के मेट्रो स्टेशन और किस इलाके में घर है इस बात की जानकारी भी दी गई है। मनोचिकित्सकों ने पीड़िताओं को मनोवैज्ञानिक चिकित्सा की सलाह दी है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed