गोवा के बीच पर मिला विदेशी युवती का शव, रेप करके हत्या का शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के काणकोण बीच पर विदेशी महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। एएनआई की खबर के मुताबिक विदेशी महिला की उम्र 28 साल है और इस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और उन्हें शक है कि महिला का रेप करके उसकी हत्या की गई है।
इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर विदेश लड़की स्कारलेट के हत्याकांड को हरा कर दिया है। बताते चलें कि फरवरी 2008 में स्कारलेट की शव संदिग्ध हालत में नॉर्थ गोवा के अंजुना बीच पर मिला था। दरअसल, स्कारलेट की जिस दिन मौत हुई उस दौरान वह 15 साल की थी और वह वेलेनटाइन डे पर अपने परिवार के साथ मौजूद थी।
गाइड के साथ घूमने गई थी स्कारलेट
इस बीच मां फिओना ने स्कारलेट को 25 साल के गाइड के साथ घूमने की अनुमति दे दी और वह बाकी बच्चों के साथ एंजॉय करने लगी, लेकिन उन्हें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी बहुत दूर जाने वाली है।
हत्या के बाद स्कारलेट की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में आया कि उसे नशे हद से ज्यादा दिया गया था। स्कारलेट के शरीर पर 50 से भी ज्यादा चोटें आई थी और इसी आरोपी में दोनों स्थानीय निवासियों को गिरफ्तार किया गया था।