फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Odisha: Groom killed bride critically injured wedding gift received by the couple exploded

शादी के उपहार में आई शुभकामना ने बनाया दुल्हन को विधवा

Sat, 24 Feb 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Updated Sat, 24 Feb 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Odisha: Groom killed bride critically injured wedding gift received by the couple exploded
दोनों खुशी-खुशी अपनी शादी में आए गिफ्ट पैक एक एक कर खोल रहे थे कि अचानक एक बॉक्स खोलते ही जबरदस्त धमाका हुआ और सारी खुशियां मातम में बदल गईं। ओडिशा के बोलांगिर जिले के पटनागढ़ में शादी की खुशी में अचानक मातम पसर गया यहां रिसेप्शन समारोह में किसी ने गिफ्ट पैक में विस्फोटक भेज दिया।
विज्ञापन


पैक खोलते ही जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें दूल्हा, उसकी दादी और एक अन्य शख्स की मौत हो गयी।  पुलिस ने बताया कि इस धमाके में दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दंपति का 5 दिन पहले ही विवाह हुआ था और उसके बाद आयोजित रिसेप्शन में किसी  ने गिफ्ट पैक में बम दे दिया। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और दूल्हे की मौत राउरकेला के एक अस्पताल में हुई जबिक धमाके में घायल हुई दुल्हन का इलाज बुरला के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सौम्य शेखर की शादी रीमा साहू से बीती 18 फरवरी को हुई थी। शुक्रवार की शाम रिश्तेदारों के साथ दूल्हा दुल्हन रिसेप्शन के बाद समारोह में आए गिफ्ट्स खोलकर देख रहे थे, तभी अचानक एक गिफ्ट खोलते ही धमाका हो गया। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दूल्हे और उसकी दादी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed