फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Notice given by Delhi High Court to Delhi Police on appeal filed by Suhaib Ilyasi

'India's Most Wanted' के एंकर सुहैब इलियासी की अपील पर HC ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

Thu, 15 Mar 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
 Notice given by Delhi High Court to Delhi Police on appeal filed by Suhaib Ilyasi

'India's Most Wanted' के निर्माता और एंकर सुहैब इलियासी की अपील के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अब कोर्ट 3 अप्रैल को फिर से सुनवाई करेगी। सुहैब ने अपनी अपील में जमानत की गुहार भी लगाई है। पूर्व टीवी एंकर और निर्माता सुहैब इलियासी ने 13 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें अपनी पत्नी की हत्या में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन


पूर्व टीवी सीरियल प्रोड्यूसर सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या के लिए दिल्ली कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बीते साल दिसंबर में मामले में 17 साल बाद फैसला आया था। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके मल्होत्रा ने फैसले में कहा था कि सभी तथ्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर अभियोजन पक्ष इलियासी पर आरोप साबित करने में सफल रहा है।
विज्ञापन


अदालत ने इलियासी के इस तर्क को खारिज कर दिया था कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। 12 अगस्त 2014 को हाईकोर्ट ने सुहैब के खिलाफ पत्नी अंजू की हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि अंजू की दो बहनों के बयानों को देखने के बाद प्रथम दृष्टया सुहैब के खिलाफ हत्या का मामला बनता है। बता दें कि अंजू की 11 जनवरी 2000 को उसके मयूर विहार स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 Notice given by Delhi High Court to Delhi Police on appeal filed by Suhaib Ilyasi
इलियासी का तर्क था कि उसने आत्महत्या की है, जबकि अंजू की मां व उसकी दो बहनों ने शपथ पत्र सहित बयान दिया था कि अंजू ने उन्हें कई बार फोन कर बताया था कि इलयासी कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। 28 मार्च 2000 को पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। निचली अदालत ने 29 मार्च 2011 को सुहैब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या की धारा के तहत आरोप तय किए थे।

'India's Most Wanted' का एंकर सुहैब इलियासी पत्नी की हत्या का दोषी करार दिया गया था, कोर्ट के मुताबिक इलियासी ने कैंची से अपनी पत्नी का मर्डर किया। इसी आदेश को सुहैब की सास रुकमा सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने हत्या, सुबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय करने की मांग की थी।

सुहैब इलिहासी को 90 के दशक में भारत में टेलीविजन पर क्राइम बेस्ड रियलिटी शो इंडिया’ज मोस्ट वांटेड की शुरुआत करने वाले के तौर पर जाना जाता है। एक निजी टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले इस शो में इलियासी अपराध और अपराधियों को टीवी पर दिखाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed