फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   newly married man burns his wife alive in unnao

UP: खाना बनाने पर किया विवाद तो गुस्साए पति ने पत्नी को जिंदा फूंका

Tue, 12 Jul 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 12 Jul 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
newly married man burns his wife alive in unnao

उत्तर प्रदेश के असोहा (उन्नाव) खाना बनाने को लेकर विवाद होने पर गुस्साए पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। परिवार के लोग जब तक आग बुझाते विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका की शादी करीब सालभर पहले हुई थी।

विज्ञापन


असोहा थानाक्षेत्र के रावतखेड़ा गांव निवासी सुनील रावत की करीब एक साल पहले लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी रिंकी (22) से शादी हुई थी। पति के शराब के लती होने की वजह से आए दिन विवाद होता था। इस वजह से कई माह रिंकी मायके में रही।
विज्ञापन


सुनील के भतीजे की शादी की वजह से वह माहभर पहले ससुराल आई। रविवार को चचेरे भतीजे जगदीश की बारात बहोरिया गांव गई थी।

बारात में शामिल होने के लिए रिंकी का भाई सुरेश और छोटी बहन सुभाषिनी भी आई थी। शाम को सुनील अपने साले सुरेश के साथ बारात गया था। रात करीब 11 बजे दोनों गांव लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने बात नहीं सुनी तो जिंदा जलाया

newly married man burns his wife alive in unnao

रात में ही सुनील ने पत्नी रिंकी से खाना बनाने को कहा। उसने बारात में खाकर आने का बात कह दी। इससे नाराज सुनील ने उसे पीटना शुरू कर दिया। रिंकी के भाई ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ तो सभी सो गए।

करीब घंटेभर बाद कमरे से धुआं उठने लगा। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा रिंकी जल चुकी है। इस पर मृतका के भाई ने बहनोई पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

उसने बताया कि जब वह अंदर गया तो मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। थानाध्यक्ष जेबी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सुनील के खिलाफ पत्नी को जलाकर मार डालने की
रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed