फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mumbai police arrested a gang who steal bikes then modified them and sail it on high rates

रणवीर सिंह के लिए काम करने वाले निकले 'गुंडे', पुलिस ने इस आरोप में धर दबोचा

Wed, 11 Apr 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 11 Apr 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
 mumbai police arrested a gang who steal bikes then modified them and sail it on high rates

मुंबई में ऐसे चोरों को पकड़ा गया है, जो फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के लिए भी काम कर चुके हैं। गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि उनके हाथों मॉडीफाई की गई बाइक का इस्तेमाल रणवीर सिंह की फिल्म गुंडे में किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों का गैंग चोरी की बाइक का गोरखधंधा चला रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल, ये शातिर चोर चोरी की बाइक को मॉडीफाई करके उच्चे दामों पर बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि ये चोरी की बाइक को इस कदर मॉडीफाई करते थे कि उसे पहचानना मुश्किल हो जाता था। पकड़े गए आरोपियों के नाम आसिफ खान, आरीफ खान, साहिल गांजा और मिलिंद सावंत है। बताया जा रहा है कि इन्होंने करीब 100 बाइक चोरी करके उन्हें मॉडीफाई किया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आसिफ को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का अच्छा ज्ञान है और वो मॉडीफाई की गई बाइक पर करीब 30 हजार रुपये कमाया करता था। पुलिस ने इन सभी से करीब 50 बाइक भी बरामद की है। साथ ही इन पर पहले से कई केस दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed