{"_id":"5b334e114f1c1bda6e8ba2a7","slug":"mumbai-man-and-his-group-arrested-for-allegedly-firing-shots-to-impress-his-girlfriend-in-pub","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए पब में चलाई 5-6 राउंड गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए पब में चलाई 5-6 राउंड गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक पब में पांच से छह राउंड गोलियां चलाने के आरोप में हरियाणा के एक बिजनेसमैन समेत उसके दो गार्ड और दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उसे इंप्रेस करना चाहता था। पुलिस अब उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है। जिसका नाम निशा बताया जा रहा है। वह पूरे ग्रुप के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने आई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राकेश जगदीश कालरा (40) शादीशुदा है और पानीपत में डेयरी उत्पादों का कारोबार करता है। इसके अलावा उसकी एक घी विनिर्माण यूनिट भी है। सूत्र बताते हैं कि वह बहुत पैसे वाला है और उसके पास बहुत से लाइसेंस प्राप्त हथियार भी हैं। वह शानदार तरीके से जिंदगी जीता है। इसके लिए उसने पर्सनल बॉडीगार्ड भी रखे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कालरा, उसके बॉडीगार्ड महेंद्र मलिक (32), सोनू सरोहा (33) और दो दोस्तों साहिल राजीव धामिजा और मोहित बटला (23) को आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालना), हथियार अधिनियम आदि के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पब में काम करने वाले 7 लगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये खतरनाक घटना रविवार की है। जो वहां के सीसीटीवी में कैद हुई है। इतने लोगों की जान को खतरा होते हुए भी पब इसे दबाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालरा और उसके साथी रविवार की रात 1.30-2 बजे पब में आए थे। कालरा ने वहां पब के स्टाफ को कहा था कि वह मंत्री का बेटा है। यदि उसके गार्ड को हथियारों के साथ अंदर जाने दिया जाएगा तो वह पूरी रात के लिए 5 लाख रुपये देगा। उन्होंने बताया कि कालरा की गर्लफ्रेंड निशा जब केक काट रही थी तभी कालरा और उसके साथियों ने नाचते हुए फायरिंग की। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि कालरा की गर्लफ्रेंड निशा की तलाश की जारी है।