{"_id":"59b2340a4f1c1be87f8b4e01","slug":"mumbai-female-constable-committed-suicide-brother-has-accused-an-acp-level-officer-of-harassing-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, भाई बोला- पुलिसवाले ने किया उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, भाई बोला- पुलिसवाले ने किया उत्पीड़न
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 08 Sep 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Mumbai Mirror
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के ठाणे इलाके में महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर ली थी, अब उसके भाई ने एसीपी स्तर के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप जड़े।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल के भाई ने आगे यह भी दावा किया है कि उसकी बहन का मंगेतर एक पुलिस वाला था, जिसकी मौत के पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पढे़ं- अंदर से बेहद डरपोक है अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, जानिए उसके 10 सीक्रेट
विज्ञापन
बताते चलें कि मुंबई के ठाणे इलाके में मंगलवार रात को 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल सुभद्रा पवार को अपने घर में फंदे से झूलता पाया गया था। जिसके बाद उसे कालवा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड करने वाली महिला कांस्टेबल के भाई ने कहा कि उसकी बहन ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने मंगेतर और एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा परेशान की जा रही थी।
एसीपी और मुंबई पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
उल्लेखनीय है कि सुभद्रा पवार (24) ठाणे पुलिस मुख्यालय में कांस्टेबल थी। वह मनीषा नगर में तीन अन्य लड़कियों के साथ कालवा में रह रही थी। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक मामले में कालवा स्टेशन के एक निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात को मुंबई पुलिस के कांस्टेबल अमोल फापाले अपनी मंगेतर से मिलने आए थे। उसके कुछ देर बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो महिला कांस्टेबल को छत से लटका पाया। महिला कांस्टेबल के भाई सुजीत पवार ने बुधवार को आधिकारिक शिकायत में ठाणे एसीपी पर उसकी बहन का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
मामले में कालवा पुलिस ने एसीपी और मुंबई पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीसीपी स्वामी के अनुसार, मामले की जांच अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि हमने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अब हम उसके भाई के दावे की जांच कर रहे हैं।
मामले में कालवा पुलिस ने एसीपी और मुंबई पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीसीपी स्वामी के अनुसार, मामले की जांच अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि हमने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अब हम उसके भाई के दावे की जांच कर रहे हैं।