फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai court gives death punishment to preeti rathi's accused

प्रीति राठी तेजाबकांडः हत्यारे अंकुर को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

Thu, 08 Sep 2016 05:59 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mumbai court gives death punishment to preeti rathi's accused
preeti rathi

दिल्ली निवासी प्रीति राठी को मुंबई कोर्ट से इंसाफ मिल गया है। हत्यारे अंकुर पंवार को कोर्ट ने सजा-ए-मौत यानी फांसी की सजा सुनाई है। बुधवार को सजा पर बहस के दौरान विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की जबकि बचाव पक्ष के वकील ने अपनी दलीलें दी।

विज्ञापन


दोषी अंकुर की सजा पर सुबह ही बहस शुरू हो गई थी और मामले की गंभीरता को देखते हुए रेयर ऑफ द रेयरेस्ट करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन

​प्रीति के ट्रेन से उतरते ही किया तेजाब से हमला

Mumbai court gives death punishment to preeti rathi's accused
preeti rathi

मालूम हो कि दिल्ली के नरेला की रहने वाली प्रीति राठी दो मई 2013 को ट्रेन से नौसेना के आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल में नर्स की नौकरी ज्वाइन करने मुंबई आईं थीं। प्रीति बांद्रा स्टेशन पर उतरी थीं, उसी दौरान उस पर एसिड हमला हो गया था जिससे वह बुरी तरह से झुलस गईं थीं। 

इस घिनौनी हरकत के बाद प्रीति का नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके फेंफड़ों पर काफी चौटे आई है।  हमले की वजह से प्रीति पूरी तरह झुलस गई थी और उसकी एक महीने बाद मौत हो गई।
खबरों के अनुसार अंकुर अपने साथ प्रेम संबंध में आने के लिए प्रीति को अक्सर तंग किया करता था।

इस बीच अपने प्रस्ताव के ठुकरा जाने के बाद अंकुर ने प्रीति को सबक सिखाने का फैसला ले लिया।  अंकुर के तेजाब फेंकने के बाद प्रीति को काफी चौंटे आई थी और वह करीब एक महीने तक घायल हालत में हॉस्पिटल में तड़पती रही। बताया जाता है कि इस हमले में प्रीति के फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed