{"_id":"59b3a9924f1c1bea7f8b544f","slug":"mumbai-a-drug-addict-man-kidnaps-three-year-old-boy-from-vashi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: वड़ा पाव खरीद रही थी मां, पलक झपकते ही मासूम को उठा ले गया किडनैपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: वड़ा पाव खरीद रही थी मां, पलक झपकते ही मासूम को उठा ले गया किडनैपर
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : mid-day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला वड़ा पाव खरीदने में व्यस्त थी, उसी दौरान 3 साल के मासूम को लेकर किडनैपर फरार हो गया। मामला मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन का है। चौंकाने वाली बात ये है कि किडनैपर ने इस गुनाह को ड्रग्स के नशे में अंजाम दिया था। मौके पर स्टेशन से बरामद सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि आरोपी बच्चे को अपनी बाहों में लेकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर चलने वाली ट्रेन पर सवार हुआ।
विज्ञापन
वारदात के बाद मां ने वाशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस किडनैपर की तलाश कर रही है। महिला ने बताया कि किडनैपिंग के दौरान बच्चे ने हरे और सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी।
विज्ञापन
पढ़ें- डेरे के रहस्य से उठा पर्दा, अस्पताल के भीतर चल रहा था गैरकानूनी ऑर्गन ट्रांसप्लांट
विज्ञापन
मामले में वाशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी का कहना है कि किडनैप हुआ लड़का अपनी मां के साथ खड़ा था जब वो वडा पाव खरीद रही थी उसी दौरान मौका पाते ही आरोपी ने 3 साल के मासूम को अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है।