फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother-daughter's corpses found from the locked room after many days

कई दिनों तक कमरे में सड़ती रही मां-बेटी की लाशें, हत्यारे की तलाश

Mon, 04 Apr 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 03:27 PM IST
सार

  • कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को किया गया सूचित
  • पुलिस ने तलाशी ली तो बिस्तर पर पड़ी मिली दो लाशें
  • 27 मार्च को आखिरी बार मां-बेटी को देखा गया था

विज्ञापन
Mother-daughter's corpses found from the locked room after many days
बिस्तर पर पड़ी मिली मां-बेटी की लाशों से मचा हड़कंप - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के गोरखपुर के शाहपुर के मोती पोखरा में मां-बेटी की लाश कमरे में मिली। घर का दरवाजा बंद होने से किराएदार और मोहल्ले के लोग उनके बाहर होने का अंदेशा जता रहे थे। रविवार की दोपहर दुर्गंध आने पर किराएदार ने पुलिस को सूचना दी। ताला तोड़कर पुलिस जब अंदर गई तो कमरे में बिस्तर पर दोनों की लाश पड़ी मिली। 

विज्ञापन


कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और स्कूटर गायब था। पुलिस बेटी के दो दोस्तों को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर स्कूटर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


मोती पोखरा निवासी सूफिया लारेंस (45), बेटी अर्सली (20) के साथ मकान के निचले हिस्से में रहती थीं। दूसरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं जिनके आने-जाने के लिए पीछे से सीढ़ी है। 28 मार्च की सुबह से ही सूफिया के घर के गेट पर बाहर से ताला बंद था। स्कूटर भी न होने से लोग मां-बेटी के बाहर होने का अंदेशा जता रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Mother-daughter's corpses found from the locked room after many days

रविवार की दोपहर दो बजे के आसपास घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी किराएदार सपना किन्नर और बॉबी के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस जब ताला तोड़कर अंदर गई तो कमरे में बिस्तर पर मां-बेटी की सड़ी हुई लाश पड़ी थी। 

सूचना मिलने के बाद एसपी (सिटी) हेमराज मीना, सीओ कैंट अभय मिश्रा फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि आठ दिसंबर 2015 को सूफिया की बड़ी बेटी एलिना की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। इसमें उन्होंने युवक के साथ ही उसके घरवालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। 

घटना के बाद सूफिया की सास मरियम जौनपुर में रहने वाली बेटी सन्नो के घर चली गई थी। सूफिया के घर कई लोगों का आना-जाना था। इनमें एक युवक भी था, जो अर्सली का दोस्त था। 27 मार्च को दोनों आखिरी बार देखे गए थे। बाद में पुलिस ने अर्सली के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर स्कूटर भी बरामद कर लिया। 

एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शव कई दिन पुराने होने से मां-बेटी के शरीर पर फफोले पड़ गए थे। घर आने-जाने वाले लोगों के बारे में और छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed