फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother and son dead body hanging trap in lakhimpur kheri

खेत से लौटी थी महिला, घर में देखा तो होश उड़ गए

Mon, 18 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Sep 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Mother and son dead body hanging trap in lakhimpur kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
ढाई साल के मासूम ने अभी तो दुनिया भी नहीं देखी थी। उसका क्या कसूर था। मासूम को किस जुर्म की सजा दी गई, ऐसा यहां रहने वाले लोगों का कहना है। पढ़िए ढाई साल के मासूम की कहानी। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है। धौरहरा इलाके के देवीपुरवा गांव के एक मकान में विवाहिता और उसके ढाई साल के मासूम बेटे की लाश कमरे में लटकती मिली। दोनों के गले अलग-अलग साड़ियों के फंदे से कसे हुए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें:- फेसबुक चलाने पर भाई ने डांटी थी छात्रा, मरने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर ये लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से मृतका के ससुराल वालों पर मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 22 साल की महिला सुधा देवीपुरवा निवासी मेहनत-मजदूरी करने वाले रामधीन लोध की पत्नी थी। ढाई साल का बेटा विकास उसकी इकलौती संतान थी। 

दोनों के शव रविवार को दोपहर में पक्के कमरे के बाहर टिनशेड में बल्ली से अलग-अलग लटकते मिले। दोपहर करीब एक बजे सुधा की जेठानी खेत से लौटी तो उसने शव लटकते देखे। जेठानी के मुताबिक वह यह देखकर घबरा गई और उसने तुरंत खेत पर लौटकर वहां काम कर रहे ससुर अशर्फीलाल और अपने पति को सूचना दी। 

Mother and son dead body hanging trap in lakhimpur kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
मौके पर आने के बाद ससुर ने सुधा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इस पर सुधा का भाई राजकुमार और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। भाई राजकुमार ने बताया कि बहन का पति रामधीन आवारा किस्म का है, वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। जब सुधा उससे कुछ मांगती थी तो वह उसे मारता पीटता था। 

पढ़ें:- हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाई, ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने की आशंका

बृहस्पतिवार को रामधीन ने सुधा की पिटाई की थी और घर से निकालने की धमकी दी थी। बहन की शिकायत पर वह मौके पर आया और बहनोई को समझाने की कोशिश की तो बहनोई ने उस पर भी हाथ उठाया था। मायके वालों ने पति और अन्य लोगों पर दहेज की खातिर दोनों की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

धौरहरा थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजे। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed