फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   school girl committed suicide For facebook in Kolkata

फेसबुक चलाने पर भाई ने डांटी थी छात्रा, मरने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर ये लिखा

Sun, 17 Sep 2017 10:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 17 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
school girl committed suicide For facebook in Kolkata
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक छात्रा ने सिर्फ फेसबुक के लिए जान दे दी। ऐसा क्या हुआ जो एक छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। जानिए मरने से पहले छात्रा ने व्हाट्सएप स्टेटस पर क्या लिखा।
विज्ञापन


घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की है। हाबरा थाने के मनसाबाड़ी की रहने वाली छात्रा हर समय फेसबुक पर लगी रहती थी। इस बात को लेकर उसके भाई ने उसे डांट लगा दी थी। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- युवक ने लगाई फांसी, घरवाले बोले- 'ब्लू व्हेल के जाल में फंसकर दी जान'  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्रा ने नया मोबाइल खरीदा था। इसके बाद उसे मोबाइल की लत लग गई। उसने मोबाइल के चक्कर में खाना-पीना छोड़ दिया था, पढ़ने में भी ध्यान नहीं लगा रही थी। वह स्कूल तक नहीं जाना चाहती थी। 

school girl committed suicide For facebook in Kolkata
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसके लिए उसके भाई ने उसे काफी डांट लगा दी। उसके बाद घरवाले जब अपने एक रिश्तेदार से मुलाकात करने अस्पताल गए तो घर में अकेली छात्रा ने गले में फंदा डाल कर जान दे दी। 

पढ़ें:- दिल्ली से लौट रहे युवक ने लगाई फांसी

घरवालों ने बताया कि रात को आठ बजे लौटने पर उन्होंने उसे पंखे से लटकता देखा। छात्रा की बड़ी बहन ने बताया कि महज इतनी सी बात के लिए उसका आत्महत्या करना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। 

घरवालों का कहना है कि मरने से पहले छात्रा ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, ‘मैं मर चुकी हूं।’ उसने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि जीवन से उसका मोहभंग हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed