फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   moradabad hakim murder case of mystery revealed

हकीम हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंधों में पत्नी ने कराई थी हत्या

Sat, 16 Apr 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 01:37 PM IST
सार

  • हकीम हत्याकांड का खुलासा हुआ
  • पत्नी ने भांजे को सुपारी दे कराई हत्या
  • सुपारी न दी जाती तब भी कर देते कत्ल: हकीम के बहनोई

विज्ञापन
moradabad hakim murder case of mystery revealed

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद में रहस्यमय हकीम हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हकीम का कत्ल उसकी बीवी ने ही अवैध संबंधों के चलते कराया था। यह खुलासा हत्याकांड में गिरफ्तार हुई हकीम की पत्नी और अन्य आरोपियों ने किया है। मालला कटघर इलाके के सीतापुरी का है।

विज्ञापन


हकीम का शक था कि उसके मुंहबोले भांजे के साथ उसकी पत्नी के नाजायज ताल्लुकात हैं। उधर, हकीम के बहनोई ने हकीम पर अपनी भतीजी के साथ अवैध संबंध कायम करके अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। हकीम की पत्नी रेहाना ने हकीम के भांजे और उसके पिता को  एक लाख सत्तर हजार रुपये की सुपारी देकर कत्ल करवाने की बात कबूल कर ली है। इसके लिए तीस हजार रुपये एडवांस में भी दिए थे। जबकि बाकी रकम हकीम की कार बेचकर चुकाना तय हुआ था।
विज्ञापन


हकीम के बहनोई नजीबुल्ला ने बताया कि हकीम ने उसकी भतीजी से अवैध संबंध बना लिए थे। उसने भतीजी की अश्लील वीडियो बना ली थी। अन्य और महिलाओं से भी हकीम के संबंध थे। अगर रेशाना उसकी सुपारी नहीं भी देती, तब भी उसकी हत्या करने की हम लोग ठान चुके थे। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हकीम की पत्नी और भांजे ने कुबूला जुर्म

moradabad hakim murder case of mystery revealed
representative photo

एसएसपी नितिन तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि पत्नी, हकीम के भांजे और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दस अप्रैल को कटघर के सीतापुरी निवासी असगर अली उर्फ इरफान हल्द्वानी के लिए गए थे। लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटे।

12 अप्रैल को हकीम की पत्नी रेहाना अपने बेटे के साथ भगतपुर थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके पति दो दिन पहले हल्द्वानी गए थे। उनका मोबाइल बंद जा रहा है। जबकि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार रोशनपुर रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी है। महिला खुद ही कार के पास पहुंच गई थी। लिहाजा वह पहले दिन से ही शक के घेरे में थी।

पुलिस ने महिला और उसके पति की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें कुछ नंबर संदिग्ध निकले। इसके बाद महिला से कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके पति के दूसरी महिलाओं से संबंध थे। जबकि  वह उलटा मुझ पर शक करते थे। वह अपने भांजे सलामत से मेरा संबंध बताते थे।

उसने सुपारी देकर हत्या कराई है। इसके बाद पुलिस ने हकीम के मुंह बोले भांजे सलामत निवासी लोधीपुर नायक थाना टांडा जनपद रामपुर और उसके पिता नजीबुल्ला व हत्या में शामिल रहे सलामत के साले राशिद पुत्र रहीश अहमद निवासी छपर्रा थाना स्वार जिला रामपुर हाल निवासी कमला गांजा थाना हल्द्वानी और नजीबुल्ला के दोस्त नूर मोहम्मद निवासी तेलीपुरा थाना रामपुर हाल निवासी एमआईटी के पास कस्बा हल्द्वानी जिला नैतीताल को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने हल्द्वानी के जंगल से गुरुवार को लाश बरामद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed