{"_id":"5bf9026abdec2241975feac3","slug":"metoo-kate-sharma-withdraws-harassment-complaint-against-subhash-ghai","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: सुभाष घई के खिलाफ केट शर्मा ने केस लिया वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
#MeToo: सुभाष घई के खिलाफ केट शर्मा ने केस लिया वापस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
सुभाष घई-केट शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल और एक्ट्रेस केट शर्मा ने फिल्म निर्माता सुभाष घई के खिलाफ दर्ज किए मामले को वापस ले लिया है। यह काफी हैरानी वाला कदम था क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने घई पर यौन दुर्व्यवहार और शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने पुलिसवालों को लिखित लिखा है कि जिस तरह से उनके मामले को देखा जा रहा है उससे वह थक गई हैं।
विज्ञापन
शर्मा का कहना है कि वह अपनी बिमार मां की देखभाल करना चाहती हैं और उनका परिवार फिल्म निर्माता पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद से थोड़ा परेशान है। केस वापस लेने के अपने दूसरे कारणों के बारे में शर्मा ने कहा कि लोग पूरे मी टू अभियान का मजाक बना रहे हैं। कुछ नहीं हुआ, कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। यदि पुलिसवाले केवल एफआईआर दर्ज करने में व्यस्त रहेंगे तो इस पूरे अभियान का क्या फायदा है?
विज्ञापन
मॉडल ने कहा कि पुलिस ने उनसे पूछा था कि क्या वह एफआईआर दर्ज करवाना चाहती हैं लेकिन उन्हें आगे बढ़ने का कोई कारण नजर नहीं आया क्योंकि उन्हें जो कुछ कहना था वह पहले से ही लोगों को मालूम है। उन्होंने कहा कि वह और घई अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन उन्होंने सबकुछ बर्बाद कर दिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एक मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनेक अधिकारियों ने अभिनेत्री से अपना विस्तृत बयान रिकॉर्ड करवाने के लिए कहा था ताकि आगे की जांच की जा सके। हालांकि उन्होंने लिखित में उनसे कहा कि वह केस वापस लेना चाहती हैं क्योंकि उनकी मां की तबियत खराब है और वह अपने परिवार की देखभाल करना चाहती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अभिनेत्री और मॉडल केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि 6 अगस्त को एक पार्टी के दौरान घई ने कमरे में मौजूद 5-6 लोगों के सामने पहले उन्हें मसाज करने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें पकड़कर जबरन किस करने की कोशिश की थी। घई ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को झूठा बताया था।