{"_id":"5950aed14f1c1b900c8b4803","slug":"men-tried-to-kidnap-and-rape-student-also-tear-out-her-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को टेंपो से खींचकर गैंगरेप की कोशिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को टेंपो से खींचकर गैंगरेप की कोशिश, एक गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रैक्टिकल परीक्षा देने आ रही युवती को सरेराह तीन शोहदों ने टेंपो से खींचकर छेड़छाड़ की और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के प्रतिरोध पर शोहदों ने मारपीटकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना मिलने पर कॉलेज का सुरक्षा गार्ड और पुलिस पहुंची।
पुलिस ने गन्ने के खेत से एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि खड्डा के एक शिक्षण संस्थान में रविवार को प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए टेंपो से कुछ छात्राएं आ रहीं थीं। टेंपो अभी शिवाजी तिराहे के पास पहुंचा ही था कि तीन युवकों ने टेंपो को रोक लिया। उसमें बैठी बीएससी बायोलॉजी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को तीनों ने जबरदस्ती बाहर खींच लिया और बगल के यात्री विश्रामालय में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
दिन के उजाले में हो रही हैवानियत को आसपास के लोगों ने भी देखा लेकिन कोई बचाव में नहीं आया। टेंपो चालक अन्य छात्राओं को लेकर पास ही स्थित कॉलेज में पहुंचा और इस बात की जानकारी स्कूल के गार्ड को दी। यह सुनते ही गार्ड अकेले बाइक लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ा। इसी बीच पुलिस को भी सूचना मिल गई। एसआई ओपी सिंह और डॉयल 100 के बृजेश राय भी पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने गार्ड के सहयोग से दौड़ाकर खड्डा कस्बे के वार्ड संख्या आठ के रहने वाले अभय जायसवाल नाम के एक आरोपी युवक को पकड़ लिया।
अन्य दोनों आरोपी भाग निकले। दोनों खड्डा कस्बे के ही रहने वाले हैं। पीड़िता ने तीनों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है। पकड़ा गया युवक कुछ माह पहले छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न के मामले में जेल जा चुका है। एसओ खड्डा निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी अभय जायसवाल, कौशल अग्रवाल और कुलदीप के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।