मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: प्रेम प्रसंग और सेक्स रैकेट के चलते हुई रिया की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ट्रिपल मर्डर केस की हकीकत अब परत दर परत सामने आ रही है। हाईप्रोफाइल सेक्स रैकैट में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस को अब प्रेम प्रसंग की कड़ी मिली है।
पुलिस ने बताया रिया के मकान से एक एफिडेविट जरूर मिला है, जिसमें रिया और पुष्पेंद्र के फोटो लगे हैं, लेकिन न्यायालय इसे कोर्ट मैरिज नहीं मानता। उधर, पुष्पेंद्र के परिजनों ने भी शादी न होने की बात कही है। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि रिया और पुष्पेंद्र की रजिस्टर्ड शादी नहीं है। दोनों में प्रेम संबंध थे, इसे नकारा नहीं जा सकता।
कुछ दिनों से तकरार थी, यह बात भी सामने आई है। लेकिन, दोनों में फोन पर बातचीत लगातार होती रही। दोनों ही चंद्रशेखर गुप्ता और उसके परिवार के करीबी थे। ये छोटी-छोटी बातों का भी चंद्रशेखर के घर में आकर जिक्र करते थे। पुलिस ने बताया कि रिया ने प्रवेश विहार में एक मकान बनवाया था, जो उसके नाम पर है। रिया और पुष्पेंद्र अक्सर वहां पहुंचते थे। एक सप्ताह से दोनों एक-दूसरे से नाराज थे। इसके चलते रिया अपने घर शेरगढ़ी में रहने लगी थी।
रिश्ते में पुष्पेंद्र की साली थी रिया: पुष्पेंद्र के परिजनों ने बताया कि रिया दूर के रिश्ते में पुष्पेंद्र की साली लगती थी। रिया और पुष्पेंद्र के बीच क्या संबंध थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुष्पेंद्र की मां कृष्णा ने बताया रिया कभी उनके घर नहीं आई। पुलिस ने शाम पांच बजे के आसपास हत्या होनी बताई है। घटना वाली शाम पुष्पेंद्र अपने घर पर ही थी। पुलिस उसे घर से ही उठाकर ले गई है।
रिया के खाते में रोज जमा होते थे 10 हजार रुपए
रिया का बैंक एकाउंट इस बात के पुख्ता प्रमाण दे रहा है कि ट्रिपल मर्डर की मुख्य वजह सेक्स रैकेट ही है। उसके एकाउंट में हर दूसरे दिन करीब 10 हजार रुपये जमा होते थे। इससे यह भी स्पष्ट है कि इस धंधे में अकेली रिया ही नहीं, बल्कि और लड़कियां भी शामिल होंगी। इस बात का खुलासा एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने किया है। साथ ही कहा है कि पूरे रैकेट की जांच की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि चंद्रशेखर गुप्ता बीमा कंपनी में मैनेजर थे। उनकी पत्नी पूनम घरेलू महिला थीं। रिया शास्त्रीनगर में एक ब्यूटी पार्लर में तीन हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करती थी। उसका अकाउंट पीएनबी की शास्त्रीनगर शाखा में है।
पिछले कुछ दिनों से रिया के एकाउंट में हर दूसरे दिन 10 से 12 हजार रुपये जमा होते थे। करीब 50-60 लाख रुपये की संपत्ति के अलावा भी उसके एकाउंट में लाखों रुपये हैं। पुलिस उसके दूसरे बैंक एकाउंट का पता लगाने में भी जुटी है। रिया ने पुष्पेंद्र को अपनी संपत्ति में नॉमिनी नहीं बनाया था।
सेक्स रैकेट में शामिल थीं 10 युवतियां
शास्त्रीनगर ट्रिपल मर्डर के आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है। पुलिस का दावा है कि रिया और आरोपी के एक युवती से गहरे रिश्ते थ्ाे। घटना से 72 घंटे पहले आरोपी की युवती से फोन पर बातचीत और रिया को नया सिम देना प्रमाणित करता है कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे बहुत बड़ी साजिश है।
शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट गोल मंदिर के सामने बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता उनकी पत्नी पूनम गुप्ता और रिया का विगत शनिवार को मर्डर हुआ था। रिया को चंद्रशेखर के परिवार ने पहचानने से इनकार कर दिया था। आईजी और डीआईजी ने ट्रिपल मर्डर के पीछे सेक्स स्कैंडल का मामला बताया था।
कातिल कौन है? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ। लोगों से पूछताछ, मौके से मिली आपत्तिजनक चीजें और सर्विलांस में मिली चंद्रशेखर, पूनम और रिया की कॉल डिटेल देखकर साफ जाहिर था कि ट्रिपल मर्डर के पीछे गहरी साजिश है। पुलिस की जांच पड़ताल व कॉल डिटेल से अनुमान लगाया गया कि ट्रिपल मर्डर का प्लान कातिलों ने एक युवती के साथ मिलकर बनाया है। यह युवती कातिल और रिया के करीबी बताई गई है।
सेक्स रैकेट में दस युवतियां शामिल
पुलिस अफसर इस ट्रिपल मर्डर में रोजाना नए नए खुलासे करने में लगे हैं। दस से अधिक युवतियां सेक्स स्कैंडल से जुड़ी हैं। शास्त्रीनगर के पॉश इलाके में सेक्स स्कैंडल एक मकान में हीं नहीं, बल्कि चार और मकानों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस हर पहलु पर जांच करने में जुटी है।
आखिर कौन है वो युवती
पुलिस ने दावा किया कि मामले में एक युवती का मुख्य रोल है। सवाल है कि आखिर इस युवती का रिया से क्या रिश्ता था और उसकी हत्या से उसको क्या लाभ मिलता।