फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   married girl was caught with his lover while being intimate

रंगे हाथ पकड़े गए प्रेमी युगल, युवक को पिटता देख विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
married girl was caught with his lover while being intimate
प्रेमी की पिटाई
रंगे हाथ पकड़े जाने पर ससुरालियों ने प्रेमी की बांधकर पिटाई की। इससे खफा विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। विवाहिता की इस हरकत ने सबको हैरत में डाल दिया। पढ़िए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना यूपी के कौशाम्बी की है। मंझनपुर के सिराथू के परसीपुर में बुधवार तड़के विवाहिता से मिलने आए उसके प्रेमी को ससुरालियों ने पकड़ लिया। बंधक बनाकर उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह अधमरा हो गया। पुलिस के सामने भी युवक को बख्शा नहीं गया। 
विज्ञापन


प्रेमी की पिटाई से सदमे में आई महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिटाई से जख्मी युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। वह महिला के पति का रिश्तेदार बताया गया है। दिलदहला देने वाली इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परसीपुर में रहने वाले संजय सोनकर की शादी वर्ष 2005 में पथरावां गांव की रीना (33) के साथ हुई थी। शादी के बाद रीना के पांच बच्चे हुए। कुछ दिनों से संजय के बुआ का बेटा राजेंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी किशुनपुर एकडला जनपद फतेहपुर अपने मामा के घर रह रहा था। 

 

married girl was caught with his lover while being intimate
फाइल
इस दौरान राजेंद्र और संजय की पत्नी रीना के बीच करीबी रिश्ते बन गए। मंगलवार रात सिराथू में जागरण था। इसमें राजेंद्र भी गया हुआ था। रात करीब दो बजे वह घर लौटा। पुलिस का कहना है कि वह रात में रीना के पास चला गया। रीना की सास ने उनको देख लिया। सुबह उसने इस बात की जानकारी संजय व छोटे बेटे अनुज को दी। 

इससे संजय आदि गुस्से से भर उठे। उन्होंने राजेंद्र को रस्सी से बांध कर पीटना शुरू कर दिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी ने डायल-100 को खबर दी। मौके पर सैनी कोतवाली पुलिस पहुंची तो संजय आदि का गुस्सा और भड़क उठा। वह इस बात से नाराज से थे कि पुलिस ने राजेंद्र को बांधी गई रस्सी क्यों खुलवाया। 

इससे नाराज संजय आदि ने पुलिस के सामने दोबारा राजेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पुलिस ने संजय और राजेंद्र को कस्टडी में लिया और इलाज के बहाने उसे सीएचसी सिराथू ले आई। राजेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अपनी आंखों के सामने राजेंद्र की बेरहमी से पिटाई देखकर रीना सदमे में आ गई। उसे अस्पताल जाने की बात सुनकर रीना अपनी ससुराल से दो सौ मीटर दूर स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंची और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed