{"_id":"57dfa6964f1c1b4346a820f4","slug":"maoists-intercepted-by-mosquito-prize-of-five-million-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर की वजह से पकड़ी गई पांच लाख की ईनामी नक्सली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर की वजह से पकड़ी गई पांच लाख की ईनामी नक्सली महिला
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों मच्छरों का कहर हर तरफ फैला हुआ है डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से कोई नहीं बच पाया फिर क्या आम लोग और क्या सेलिब्रिटी इन दिनों सभी मच्छरों का शिकार बने हुए हैं। इन्हीं मच्छरों की वजह से पांच लाख की ईनामी नक्सली महिला को हिरासत में लिया गया है। कई खुंखार वारदातों को अंजाम देने वाली इस नक्सली महिला को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अस्पताल में मलेरिया का इलाज कराने आई थी।
विज्ञापन
लंबे समय से फरार लखेपिताकुम्मा पर बारूदी विस्फोट से सीआईएसएफ के सात जवानों की हत्या और आप नेता सोनी सोरी पर हमला करने का आरोप है इसके साथ उस पर दर्जनभर मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि लखे 14 साल की उम्र से ही नक्सली गुटों के कई पदों पर रही है।
विज्ञापन
नक्सल ऑपरेशन के सहायक पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल ने बताया कि इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी की जनताना सरकार की अध्यक्ष और एरिया कमेटी की सदस्य लखे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसे 15 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह अगले ही दिन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई फिर जब उसे 18 सितंबर को दोबारा भर्ती कराया गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन