चोरी के आरोप में आदिवासी युवक को भीड़ ने बांधकर पीटा, शव के साथ खींची सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के आधुनिक युग में इंसान अपनी संवेदनाएं किस कदर खोता जा रहा है इसका एक उदाहरण केरल में देखने को मिला है। यहां के पलक्कड़ जिले में एक शख्स को भीड़ ने बांधकर पीटा जिससे कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके साथ लोग सेल्फी लेने लगे। 27 साल के शख्स पर दुकान से चोरी करने का आरोप लगा था जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि खानाबदोश जंगल के पास बने गांव में रहता था। वह जिंदा रहने के लिए स्थानीय दुकानों में चोरी किया करता था।
बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर से बीमार था। गुरुवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और बांध दिया। इसके बाद उसे घंटों प्रताड़ित किया गया। भीड़ के हमले के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ सेल्फी ली। पुलिस का कहना है कि उसे शक है आदमी को काफी पीटा गया है। दिन में किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जब शख्स को पुलिस छुड़ाकर लेकर जा रही थी तब उसने उल्टी की और वहीं पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पहचान हो जाने के बाद भी किसी के नाम पर शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ हफ्तों में यह भीड़ द्वारा किया गया तीसरा हमला है। इससे पहले एक महिला पर तीन महिलाओं ने हमला किया था।
Kerala: Man dies after being tied up and thrashed by a mob in Palakkad district, people also took selfies after tying him up. Police register case pic.twitter.com/GGqisFy6Ve
— ANI (@ANI) February 23, 2018