फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man sends Obscene pictures of victim, friends moves pune to teach him a lesson

मैसेज में भेजी महिला की अश्लील फोटो, सबक सिखाने 150 किमी दूर पहुंची पीड़िता की दोस्त

Fri, 29 Dec 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
man sends Obscene pictures of victim, friends moves pune to teach him a lesson

मुंबई से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने महिला को सबक सिखाने के लिए उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर उसके दोस्तों को भेजी। युवक की इस करतूत के बाद महिला की कुछ दोस्त खुद ही मुंबई से पुणे पहुंच गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता व आरोपी लंबे समय से रिलेशन में थे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखा दिया है। उसने महिला को बताया था कि वह एक नामी बिल्डर है और इसके बाद उसने महिला से अपने प्रोजेक्ट में पैसे इन्वेस्ट कराए थे। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे 5 लाख रुपये प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिए थे और कहा था कि वह 6 महीने के अंदर ही उसे 30 लाख रुपये लौटा देगा। पैसे लेने के दो साल बाद तक भी आरोपी ने महिला को उसकी रकम नहीं लौटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने जब इस बारे में आरोपी से बात की तो उसने महिला से झगड़ा कर लिया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उसके दोस्तों को भेजने लगा। साथ ही आरोपी महिला को गंदे मैसेज भी करता था। 

महिला ने एनजीओ में की थी शिकायत

man sends Obscene pictures of victim, friends moves pune to teach him a lesson

महिला ने इस बात की जानकारी एक एनजीओ को दी। जिसके बाद एनजीओ ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस चकन पुलिस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। 

जिसके बाद महिलाएं खुद ही आरोपी युवक को सबक सिखाने के लिए पुणे पहुंची। जहां उन्हें पता चला कि आरोपी झुग्गियों में रहता है। हालांकि आरोपी वहां महिलाओ के हाथ नहीं लगा। महिलाएं कांस्टेबल के साथ आईं महिलाएं वापस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद आरोपी वहां पहुंचा और उसमें महिला से लिखित रूप में माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed