{"_id":"59b29a664f1c1be77f8b50f4","slug":"man-rapes-18-year-old-colleague-makes-video-of-the-act-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी से किया रेप, वीडियो बना दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकर्मी से किया रेप, वीडियो बना दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Fri, 08 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Crime
ठाणे के बदलापुर में एक व्यक्ति को अपनी सहकर्मी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 18 वर्षीय पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। घटना बीते रविवार की है।
विज्ञापन
पढ़ें: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक महिला रिश्तेदार ने ऑफिस के सुधीर बोरडे नामक कर्मचारी का इस मामले में साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसकी आंटी ने उसे पुणे के लोनावाला मंदिर चलने को कहा, जहां उनके साथ आरोपी भी था। इसके बाद आरोपी सुधीर पीड़िता को टूव्हीलर पर मंदिर की बजाय नेरुल क्षेत्र के एक लॉज में ले गया।
लॉज में आरोपी ने पहले लड़की के साथ अश्लील हरकतें की उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने कुकर्म की वीडियो बनाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताने की कोशिश की तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, नंदोई ने किया ये घिनौना काम
लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और बृहस्पतिवार की रात पुलिस थाने पहुंची जहां उसने सहकर्मी और आंटी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी सुधीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।