फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man rape with child in Lakhimpur Kheri of uttar pradesh

खेल रही थी बच्ची, उठाकर ले गया युवक फिर किया घिनौना काम

Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
man rape with child in Lakhimpur Kheri of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में मंगलवार को मुर्गी फार्म में खेल रही चार साल की बच्ची को एक दरिंदा मुंह दबाकर उठा ले गया और कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पास में काम कर रहे बच्ची के पिता ने जब कुछ देर उसे नहीं देखने पर तलाश शुरू की तो वह खेत में तड़पती मिली।

विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची को लेकर घर वाले कोतवाली पहुंचे। हालत को देखते हुए तुरंत उसे जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चचेरे भाई ने ही कर दिया रिश्ता कलंकित, छह साल की बच्ची पर भी नहीं आया रहम
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना हैदराबाद क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह गोला कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म पर मजदूरी करता है और वहीं पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मुर्गी फार्म बड़ा होने के कारण फार्म मालिक ने उसे पॉलिथीन लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ मुर्गी फार्म के एक हिस्से में चूजों को दाना-पानी दे रहा था और उसकी चार वर्षीय पुत्री दूसरे हिस्से में खेल रही थी। इसी बीच एक युवक फार्म के अंदर घुस आया और मुंह दबाकर बच्ची को कुछ दूर स्थित खेत में ले गया। 

man rape with child in Lakhimpur Kheri of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिता ने बताया कि करीब 20 मिनट बाद जब वह चूजों को दाना-पानी देकर वापस आया तो देखा बच्ची गायब थी। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो बच्ची को पहले तो आसपास देखा। फिर पत्नी, फार्म मालिक आदि के साथ इधर-उधर उसकी तलाश की तो बच्ची गन्ने के खेत में मिली।

वह उसे लेकर कोतवाली गोला पहुंचा। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे एक दरोगा और महिला सिपाहियों के साथ जिला महिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची बेहोश हो गई। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट आई है। 

ये भी पढ़ें- सात वर्षीय बालिका से मकान मालिक ने की गंदे काम की कोशिश

कोतवाली प्रभारी मधुकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकेश कुमार (20) नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुकेश पास के ही गांव का रहने वाला है और आवारा किस्म का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed