फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cousin brother rape his sister

चचेरे भाई ने ही कर दिया रिश्ता कलंकित, छह साल की बच्ची पर भी नहीं आया रहम

Thu, 26 Oct 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
cousin brother rape his sister
डेमो
आजकल दुष्कर्म के एेसे-एेसे मामले सामने आ रहे कि मानवता पूरी तरह से शर्मशार होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तो भाई-बहन का रिश्ता तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। आईए जानते क्या हैं पूरा मामला-
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची को रक्तस्राव होने पर लकड़ी लगने की बात कहकर बरगलाने की कोशिश की। पीड़िता की मां उसे लेकर डाक्टर के पास गई तो चिकित्सक ने दुष्कर्म की जानकारी दी। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गैर प्रांत में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी छह वर्षीय बेटी व ससुर के साथ रहती है। 22 अक्तूबर को पत्नी बाजार गई थी। इसी बीच उसके चचेरे जेठ का पुत्र घर आया। वह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर बकरियां चराने के लिए साथ ले गया। इसके बाद बोरिंग की कोठरी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक के पिता ने बच्ची को रक्तस्राव होते देखा तो उसने लकड़ी लगने की जानकारी दी। जब बच्ची की मां बाजार से लौटी तो आरोपी के परिजनों ने उसे भी लकड़ी लगने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मां बेटी को इलाज के लिए कालूखेड़ा स्थित एक डाक्टर के पास ले गई। यहां चिकित्सक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। यह सुनकर मां सन्न रह गई। मां बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची। मां ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। कोतवाली के दरोगा करुणाशंकर तिवारी दलबल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल एपी सिंह ने बताया कि पीड़िता को लेकर मां कोतवाली आई थी। शिकायतीपत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed