{"_id":"5b7e7e3042c792464f496ad0","slug":"man-out-on-bail-allegedly-murdered-a-24-year-over-rs-500-fight-in-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपए के लिए 24 साल के शख्स को आठ बार चाकूओं से गोदा, घंटेभर मे पकड़े गए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 रुपए के लिए 24 साल के शख्स को आठ बार चाकूओं से गोदा, घंटेभर मे पकड़े गए आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में जमानत पर बाहर आए एक शख्स ने कथित तौर पर 24 साल के एक शख्स को आठ बार चाकू से गोदकर मार दिया। दोनों के बीच मंगलवार रात को 500 रुपए को लेकर कहा-सुनी हुई थी। मृतक व्यक्ति की पेशे से टेलर था और ईद-उल-अदहा पर उसकी शादी की सालगिरह थी। हत्या के एक घंटे बाद ही पुलिस ने संदिग्ध और उसके नाबालिग भाई को एक बस स्टॉप से उस समय गिरफ्तार किया जब वह शहर छोड़कर भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरे संदिग्ध को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम शाहरुख खान है और वह कल्याणपुरी के 21 ब्लॉक का रहने वाला है। उसने पड़ोस में रहने वाले संदिग्ध खालिद मोहम्मद से कुछ हफ्तों पहले 500 रुपए का फोन खरीदा था। हाल ही में खान को पता चला कि उसका मोबाइल चोरी का है और इसलिए वह मोहम्मद से अपने पैसे वापस लेने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दोनों के बीच तीखी बहस ने हिंसा का रूप अपना लिया। मोहम्मद अपने 17 साल के नाबालिग भाई और एक दोस्त मुकेश कुमार (23) के साथ था। दोनों ने खान को पकड़ लिया और मोहम्मद ने चाकू निकालकर उसकी छाती और पेट में आठ वार कर दिए। जैसे ही खान ने मदद के लिए आवाज लगाई। वह उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गए।'
विज्ञापन
पड़ोसी और घर के सदस्यों ने बताया कि यह घटना घर के पास स्थित अंधेरी सड़क पर हुई। खान के बगल में रहने वाली बहन शबनूर आवाजें सुनकर घर से बाहर निकली और उसने अपने भाई को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उसने पुलिस को भाई की हत्या की जानकारी दी। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्वी दिल्ली के सहायक उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने कहा कि धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।