फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man murdered his wife in doubt of having affair and sleeps with dead body in up

पहले पत्नी को गला दबाकर मार डाला, फिर रात भर सोया शव के साथ

Thu, 28 Sep 2017 04:24 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Thu, 28 Sep 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
man murdered his wife in doubt of having affair and sleeps with dead body in up
शोकग्रस्त परिवार
बरेली। प्रेम संबंधों के शक में शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रातभर पत्नी की लाश के पास सोता रहा। सुबह सास को फोन करके कहा, अपनी बेटी की लाश ले जाओ। बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के गौसाई गौंटिया में रिक्शा चालक अमित वर्मा के परिवार में 27 वर्षीय पत्नी रानी के अलावा तीन बेटियां हैं। मंगलवार रात 9.30 बजे अमित शराब पीकर घर पहुंचा तो उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर अमित ने रानी को पहले तो बुरी तरह पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सुबह लाश को ठिकाने लगाना चाहता था आरोपी

चूंकि अमित और रानी के बीच अक्सर ही झगड़ा और मारपीट होती थी लिहाजा उसकी सात साल की बेटी मोनिका और छह साल की आयुषि दूसरे कमरे में सहमी बैठी रहीं और फिर सो गईं। नशे में अमित पत्नी की लाश के पास ही रातभर सोता रहा।

सुबह सात बजे उसकी आंख खुली तो डेढ़ साल की मासूम बेटी अंजली मां के शव के पास रो रही थी। उसने रानी की लाश को पहले तो ठिकाने लगाना चाहा, लेकिन आसपास चहलपहल होने के कारण इरादा छोड़ दिया। पुलिस को लाश के पास से चाकू भी मिला है। 

सास को फोन कर बोला- बेटी की लाश ले जाओ

सुबह करीब आठ बजे अमित ने नवादा शेखान में रहने वाली अपनी सास गीता को फोन किया और कहा कि आकर अपनी बेटी की लाश ले जाओ। गीता ने ही पुलिस को फोन करके रानी की हत्या की सूचना दी। बारादरी थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और अमित को गिरफ्तार कर लिया।

जोगी नवादा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

ममेरे भाई से पत्नी के संबंधों का था शक 

पुलिस हिरासत में अमित ने बताया उसने एक सूदखोर से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। किस्त लेने के लिए सूदखोर का घर आना-जाना होता था। इसी दौरान उसके पत्नी से संबंध हो गए। बोला, सूदखोर के साथ पकड़ने पर उसने पत्नी को समझाया तो फिर सब ठीक हो गया।

अब उसे शक था कि ममेरे भाई से रानी के प्रेम संबंध थे। मंगलवार रात जब वह घर लौटा तो मकान मालिक ने ही उसे पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में बताया था। इसके बाद उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। 

एक दिन पहले बना चुका था हत्या का प्लान

रानी की मां गीता एक दिन पहले उसे लेने अमित के घर गई थीं, लेकिन अमित ने उसे भेजने से इंकार कर दिया था। गीता का कहना है कि अमित उस वक्त ही रानी की हत्या का प्लान बना चुका था। इसीलिए उसने रानी को मायके भेजने से मना कर दिया। रानी की हत्या के बाद गीता उसकी तीनों बेटियों को अपने घर ले आईं। 

हत्यारोपी पति अमित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। 
- नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed