फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man murdered by axe in front of pregnant wife in Telangana

युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, गर्भवती पत्नी के साथ गया था अस्पताल

Sun, 16 Sep 2018 02:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Man murdered by axe in front of pregnant wife in Telangana

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक युवक ती कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। उसे उसकी गर्भवती पत्नी के सामने मारा गया। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या की वजह अंतरजातीय विवाह है।

विज्ञापन


मृतक युवक का नाम प्रणय कुमार (23) था। उसपर शुक्रवार को उस वक्त हमला किया गया जब वह अस्पताल से अपनी पत्नी के साथ निकला था। कुमार पर कुलहाड़ी से कई बार वार किया गया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुमार ने अमृता वर्षिणी नाम की लड़की के साथ करीब 6 महीने पहले शादी की थी। दोनों स्कूल के दिनों से ही प्यार करते थे। लेकिन जब अमृता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। अमृता के परिवार की रजामंदी के बिना ही दोनों ने शादी कर ली। तब से उन्हें धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी में अमृता ने इसके लिए अपने पिता मारुति राव को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि उसके पिता कुमार पर हमेशा नजर बनाए रखते थे कि वह कहां जा रहा है और कब जा रहा है। हालांकि पुलिस ने राव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने कथित रूप से कुमार की हत्या के लिए हत्यारों को सुपारी दी थी। इसके साथ ही अमृता के चाचा टी. श्रवण को भी हिरासत में लिया जा चुका है।


घटना के बाद से ही पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी खंगाल रही थी। जिनसे पुलिस को पता चला कि आरोपी उस इलाके में पहले भी आ चुका है। वहीं दलित संगठनों वे कुमार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए रैलियां भी निकालीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed