{"_id":"57712d144f1c1b2e5879b5f2","slug":"man-kills-mother-for-stopping-him-from-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज में रोड़ा बन रही थी 60 वर्षीय मां, बेटे ने किया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज में रोड़ा बन रही थी 60 वर्षीय मां, बेटे ने किया कत्ल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में 60 वर्षीय महिला की उसके बेटे ने कथिततौर पर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी बेटे का नाम अकरम बिन इस्माइल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंयिया के अनुसार, 23 वर्षीय अकरम अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी मां साजिरा इस बात का विरोध करती थी।
साजिरा के इस रवैये से गुस्से में था। इसके अलावा अकरम के बहन-बहनोई भी साजिरा के छोटे से घर में आकर रहने लगे थे जिसका भी अकरम विरोध करता था।
रविवार को सुबह जब घर में अकरम की मां अकेली थी तब उसने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से साजिरा अचेत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर लोगों ने उसे निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कुछ देर तक साजिरा का इलाज चला जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामले पी मीर चौक के एसीपी एस गंगाधर ने बताया कि साजिरा के शरीर में कोई बाहरी चोंट नहीं दिखी।
आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।