फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed wife and body thrown into canal

घर से भगाकर की शादी, फिर किया ऐसा काम परिजन रह गए हैरान

Wed, 25 Oct 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
 man killed wife and body thrown into canal
Demo Pic

पहले युवती को घर से भगाकर शादी की। लड़की को उसपर इतना भरोसा था कि मां-बाप की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर उससे शादी कर ली, उसने कभी नहीं सोचा भी नहीं होगा कि 7 साल बाद उसका पति उसके साथ ऐसा करेगा।

विज्ञापन


सोनीपत के जाटी कलां की युवती को भगाकर शादी करने के बाद उसकी हत्या करने वाले बख्तावरपुर के रहने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल उसका साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, लाश बोरे में बंद कर...
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने चुन्नी से गला घोंटकर युवती की हत्या की थी। इसके बाद शव को ककरोई के पास नहर में फेंक दिया था। इस मामले में दो दिन पहले ही युवती की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

गांव जांटी निवासी चंद्रकलां ने दो दिन पहले पुलिस को बताया था कि गांव बख्तावरपुर का रहने वाला धीरज उसकी बेटी रविता को वर्ष 2010 में भगा ले गया था। वह उसे गांव बख्तावरपुर में रखने लगा। उसकी बेटी ने एक लड़के को जन्म दिया था। उस दौरान उसका बेटी से संपर्क हो जाता था। 

 man killed wife and body thrown into canal
DEMO Pic

करीब पांच साल पहले उसकी बेटी और नाती अचानक गायब हो गए। जब उसने धीरज से उनके बारे में पूछा तो वह धमकी देकर उन्हें चुप करा देता था। धीरज का साथी गांव चौलका निवासी मनीष भी उसे धमकी देकर धीरज से दूर रहने के लिए कहता था।

इसके बाद महिला ने शक जताते हुए धीरज और उसके साथी के खिलाफ कुंडली थाने में बेटी और नाती की हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से पुलिस मामले छानबीन कर रही थी। अनुसंधान टीम में तैनात एसआई देवी सिंह ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आरोपियों की तलाश करने के दौरान धीरज और मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- शराब के नशे में पार की दरिंदगी की सारी हदें, शव देख सिहर गई पुल‌िस

दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रविता की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसका शव ककरोई के पास नहर में फेंक दिया था। उन दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे अन्य जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed