ऐसा क्या लालच था कि हैवान ने कर दिए 7 कत्ल, जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के थिरुवरुमबूर से एक बड़े हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शख्स टी सप्पणी (35) को सात लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सप्पणी लालच चलते वह लोगों का खून करता था।
बताया जा रहा है कि खूनी लोगों का विश्वास जीत कर उनका कत्ल करता था और उनका कीमती सामान चुरा लेता था। पुलिस ने सप्पणी को तब पकड़ा जब उसके दोस्त थंगादुराई की हत्या का मामला सामने आया। जांच में सप्पणी पर पुलिस का शक बढ़ा और पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा भी किया कि वह दोस्त समेत सात लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।
पुलिस ने सप्पणी को फोन का आईएमईआई नबंर ट्रैक करके पकड़ा। यह फोन और किसी का नहीं सप्पणी के दोस्त का ही था। जब दोस्त थंगादुराई अपने घर काफी दिन तक नहीं लौटा तो पति की कोई खबर न होने पर पत्नी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन, पत्नी को नहीं पता था कि उसके पति का कत्ल हो चुका है। पुलिस ने थंगादुराई की लाश को कृष्णसमुद्रम के नाले से बरामद किया।
चोरी करके घर चलाता था सप्पणी
खबरों के अनुसार आरोपी सप्पणी चोरी कर अपनी गृहस्थी को चलाया करता था। सात सितंबर की रात आरोपी ने अपने दोस्त थंगादुराई को अपने पास बुलाया। उस समय सप्पणी के पास चोरी किए हुए महंगे सामान से भरा हुआ बैग था। घटनास्थल पर दोनों ने शराब पी ली और इसी का फायदा सप्पणी ने उठाया।
सप्पणी ने पत्थर से थंगादुराई के सिर पर वार किया और उसने जो सोने की चीजें पहनी थी वह चुरा ली। इसके बाद आरोपी ने उसे नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
विश्वास जीत कर करता था कत्ल
पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि सप्पाणी को किसी गिरोह का सपोर्ट तो नहीं है।